Bilashpur

​CG : शादी की सालगिरह मनाकर लौट रहे 4 दोस्तों की मौत, रॉन्ग साइड से आए ट्रेलर ने स्कॉर्पियो को रौंदा देखे पूरा वीडियो

बिलासपुर : न्यायधानी के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की देर रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार और लापरवाही ने चार लोगों की जान ले ली। ग्राम सम्बलपुरी स्थित यादव ढाबा के पास करीब रात 2 बजे, सकरी-रतनपुर की ओर से आ रहे ट्रेलर (CG 11 BD 9044) के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में घुसते हुए सामने से आ रही स्कॉर्पियो (CG 04 MQ 4220) को सीधी टक्कर मार दी।

भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और ट्रेलर पास खड़े एक अन्य वाहन को टक्कर मारते हुए पलट गया। स्कॉर्पियो में सवार पांच लोग गाड़ी के मलबे में बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें निकालने के लिए पुलिस को गैस कटर का सहारा लेना पड़ा। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जब उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक छत्रपाल रात्रे (37), विशाल लहरें (25), अनमोल लहरें (14) और सोनू मिरी (28) की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रकाश रात्रे को तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि ये सभी मृतक यादव ढाबा में आयोजित एक विवाह की 25वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे, तभी खुशियां मातम में बदल गईं। सकरी पुलिस ने आरोपी ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : ‘मुझसे यौन संबंध बनाओ वरना’ बिलासपुर रेल मंडल के इस अफसर पर लगे सनसनीखेज आरोप, जानें किसने की शिकायत

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल के एक अधिकारी पर महिला कर्मचारी ने…

CG Viral Video : ‘काम करना पड़ेगा नहीं तो होगी कार्रवाई’, यहां के CMO पर भड़के केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, देखें वायरल वीडियो

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के तखतपुर में केंद्र सरकार के 12 वर्ष…

CG : ससुर को बताया पिता, बनवा लिया आधार कार्ड एक आरोपी से खुला 23 संदिग्धों तक पहुंचा बांग्लादेशी कनेक्शन

बिलासपुर : ससुर को अपना पिता बताकर आधार कार्ड समेत कई भारतीय दस्तावेज बनवाने का…

1 of 45