Mahasamund

CG Breaking : भालुओं के आतंक से दहशत में ग्रामीण हमले में दो लोग घायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती

महासमुंद : जिले के कोमाखान क्षेत्र के बीडोरा गांव में आज सुबह एक भालू के हमले से दो ग्रामीण घायल हो गए। सुबह करीब 7:00 बजे दान बाई ठाकुर (60 वर्ष) तालाब किनारे कचरा फेंकने गई थीं, तभी अचानक एक भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर और कमर पर गंभीर चोटें आई हैं।

घायलों का इलाज जारी 

इसी दौरान अपने खेत जा रहे छबिलाल साहू (55 वर्ष) पर भी भालू ने हमला कर दिया, जिससे उनके कूल्हे में गंभीर चोटें आईं। दोनों घायलों को तत्काल बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

ग्रामीणों में दहशत का माहौल 

ग्रामीणों के अनुसार, लगभग पांच भालुओं का झुंड पिछले कई दिनों से गांव के आसपास घूम रहा है। हाल ही में भालुओं ने गांव के बच्चों को भी दौड़ाया था। घटना की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दे दी है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : नेशनल हाईवे पर मौत बनकर फटा सिलेंडर, धू-धू कर जली पिकअप, देखें दिल दहला देने वाला मंजर का वीडियो

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल…

CG Job : युवाओं के लिए सुनहरा मौका इन जिलों में लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 10वीं – 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन – देखिए पूरी डिटेल

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर…

CG : प्यार की खौफनाक सजा? गर्लफ्रेंड से मिलने गया था गांव, फिर जो हुआ रूह कंपा देगा, पहाड़ियों में मिली सड़ी – गली लाश

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात ने…

CG : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, सवार दो भाइयों की मौके पर ही मौत, तीसरे की हालत गंभीर

महासमुंद : जिले में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी।…

1 of 7