Raipur

CG Breaking : युवाओं में छाया ड्रग्स का खुमार, नशा करते वीडियो वायरल देखे पूरा वीडियो

रायपुर : राजधानी रायपुर में युवक-युवती का ड्रग्स, पैसे और मोबाइल के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह 17 सेकेंड का वीडियो अमलीडीह इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में युवक मोबाइल पर बात करता दिख रहा है, जबकि युवती वीडियो बनाते हुए गालियां देती नजर आ रही है। वायरल वीडियो में टेबल पर मोबाइल, नकदी और नशे का सामान रखा दिखाई दे रहा है। टेबल पर कई लाइन खिंची हुई नजर आ रही हैं और पास में एक कार्ड भी रखा है। बताया जा रहा है कि वीडियो युवती ने खुद बनाया है।

गौरतलब है कि करीब 6 महीने पहले भी रायपुर में इस तरह के वीडियो सामने आए थे। इसके बाद पुलिस ने अभियान चलाकर 79 ड्रग्स पैडलर्स को गिरफ्तार कर जेल भेजा था और करोड़ों रुपये का सामान जब्त किया गया था। उस कार्रवाई के बाद कुछ समय तक गतिविधियां थमी थीं, लेकिन नए साल के पहले फिर से नशे का कारोबार सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इस मामले की एंड-टू-एंड जांच कर रही है और नशे से जुड़े वायरल वीडियो की पहचान की जा रही है। दोषियों के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी।

देखे पूरा वीडियो

What's your reaction?

Related Posts

Gold Silver Price : माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी औंधे मुंह गिरे सोने – चांदी के दाम गोल्ड 1.11 लाख के करीब

रायपुर : इन दिनों सोना और चांदी दोनों धातुओं के दाम में उथल-पुथल मचा हुआ है। दो…

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, आज पूरे प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, IMD का रेड अलर्ट जारी

रायपुर : उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के ऊपर बना गहरा दबाव कमजोर…

छत्तीसगढ़ में तीन जेल प्रहरी बर्खास्त प्रदेश के सबसे चर्चित मामले के आरोपी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट वीडियो वायरल

रायपुर : प्रदेश के बहुचर्चित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले के मामले में जेल में…

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

रायपुर : सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली…

वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत

नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट क्लब ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी…

1 of 144