मध्य प्रदेश

Four Babies : कुदरत का करिश्मा महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, देखकर डॉक्टर भी रह गए दंग देखे पूरा वीडियो

छिंदवाड़ा : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। प्रसूता ने एक बेटे और तीन बेटियों को जन्म दिया है और सभी बच्चे स्वस्थ हैं। फिलहाल बेहतर इलाज और देखभाल के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

एक साथ चार बच्चों का जन्म

मिली जानकारी के अनुसार, बरेलीपार निवासी कुन्नू इवनाती गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर उसे जुन्नारदेव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला ने आज सुबह एक साथ एक नहीं, दो नहीं बल्कि चार बच्चों को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि मां और बच्चे दोनों स्वस्थ हैं, लेकिन बेहतर देखभाल के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

एक साथ चार बच्चों के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुरेश नागवंशी ने बताया कि यह मामला चिकित्सकीय दृष्टि से काफी संवेदनशील था। समय पर सही निर्णय, अनुभवी स्टाफ और सतर्क निगरानी के चलते सुरक्षित प्रसव संभव हो सका। उन्होंने पूरी मेडिकल टीम की सराहना की।

What's your reaction?

Related Posts

Suicide News : ‘भाजपा’ ने की आत्महत्या, मौत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये चीज, देखने वाले भी रह गए हैरान

सिंगरौली : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक अत्यंत हृदय विदारक और झकझोर देने…

Breaking : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ताजिया, 3 की मौत, 10 से अधिक झुलसे, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

रतलाम : रतलाम जिले के हतनारा गांव में देर रात मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान…

Murdar – Susaid Case : महिला की हत्या, फिर पेड़ से लटकती मिली आरोपी लाश, हाथों में बंधी रस्सी ने खोला खौफनाक राज़

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले से हत्या के बाद आत्महत्या का सनसनीखेज मामला…

1 of 34