नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट क्लब ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 10 अक्टूबर को खेल जाएगा। दोनों टीम ग्रुप-A में हैं। टूर्नामेंट 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक खेला। मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे। वर्ल्ड कप में पहली बार 14 टीमें हिस्सा लेंगी और 57 मैच खेले जाएंगे। मुकाबले 12 वेन्यू पर होंगे।
ग्रुप-A में भारत, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया
ग्रुप-A में भारत और पाकिस्तान को एक साथ रखा गया है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और मेजबान जिम्बाब्वे की टीमें शामिल हैं। इनके साथ ही क्वालीफायर मुकाबलों के जरिए आने वाली एक टीम ग्रुप-A को पूरा करेगी। दूसरी ओर ग्रुप-B में इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड है। छठी टीम का क्वालीफायर मुकाबलों से आएगी।











































