Raipur

Gold Silver Price : माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी औंधे मुंह गिरे सोने – चांदी के दाम गोल्ड 1.11 लाख के करीब

रायपुर : इन दिनों सोना और चांदी दोनों धातुओं के दाम में उथल-पुथल मचा हुआ है। दो दिन की भारी गिरावट के बाद कल यानी बुधवार को गोल्ड में हल्की तेजी देखी गई थी। जबकि चांदी स्थिर थी। ऐसे में आज के दाम क्या हैं उस पर एक नजर डालना बेहद जरूरी है। बता दें कि आज यानी 1 अक्टूबर महीने के पहले दिन ही भारतीय बाजार में सोने-चांदी के दाम में गिरावट आई है।

दरअसल, 28 और 29 सितंबर इन दो दिनों में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 24 कैरेट सोने के दाम में 3,880 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत में 3,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की भारी गिरावट दर्ज की गई थी। जबकि कल बुधवार को 24 कैरेट सोने की कीमत में 770 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत में 700 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। अगर आज की बात करें तो 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट वाले सोने की कीमतों में गिरावट आई है। इसी प्रकार आज चांदी के दाम में भी कमी दर्ज की गई है।

रायपुर में कितने रुपये सस्ता हुआ सोना-चांदी

रायपुर में आज 24 कैरेट सोने की कीमत में 330 रुपये सस्ता होकर 1,49,240 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 22 कैरेट सोने के रेट 300 रुपये घटकर 1,36,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 250 रुपये प्रति 10 ग्राम घटकर 1,11,930 रुपये हो गया है। इसी प्रकार चांदी के भाव में भी आज जोरदार गिरावट देखने को मिली है। जहां 10 ग्राम चांदी की कीमत 50 रुपये सस्ता होकर 2,350 रुपये और एक किलोग्राम के दाम में 5,000 रुपये भारी गिरावट दर्ज की गई है।

इंदौर में कितने रुपये घटे सोने-चांदी के दाम

वहीं अगर इंदौर की बात करें तो आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,290 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,36,850 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,11,980 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। जबकि चांदी की कीमत आज 50 रुपये घटकर 2,350 रुपये प्रति 10 ग्राम और प्रति किलोग्राम 5,000 रुपये घटकर 2,35,000 रुपये बिक रहा है।

इंदौर से लेकर रायपुर तक में क्या है सोना चांदी का रेट

  • रायपुर में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,240 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,36,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,11,930 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • इंदौर में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,290 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,36,850 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,11,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • भोपाल में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,290 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 1,36,850 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,11,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • रायपुर में चांदी की कीमत आज 2,350 रुपये प्रति 10 ग्राम और 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम है।
  • इंदौर में चांदी की कीमत आज 2,350 रुपये प्रति 10 ग्राम और 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम है।
  • भोपाल में चांदी की कीमत आज 2,350 रुपये प्रति 10 ग्राम और 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम है।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, आज पूरे प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, IMD का रेड अलर्ट जारी

रायपुर : उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के ऊपर बना गहरा दबाव कमजोर…

छत्तीसगढ़ में तीन जेल प्रहरी बर्खास्त प्रदेश के सबसे चर्चित मामले के आरोपी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट वीडियो वायरल

रायपुर : प्रदेश के बहुचर्चित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले के मामले में जेल में…

CG : नायब तहसीलदारों को दिवाली की सौगात, प्रमोट होकर बने तहसीलदार, तत्काल हो गया तबादला, देखिए पूरी सूची

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चल पड़ी है। सरकार ने आज नायब…

CG Transfer : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अफसरों का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट, किसे कहां दी गयी जिम्मेदारी

रायपुर : राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादले हुए हैं। 125 अधिकारियों को इधर…

1 of 143