राजनांदगांव : जिले के मोहारा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिजनापुर में बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से छह मवेशियों की मौत हो गई। रविवार सुबह हुई इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों ने बिजली कंपनी की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात तेज अंधड़ और बारिश के दौरान गांव के खेत के पास लगा एक बिजली का खंभा गिर गया, जिससे विद्युत तार टूटकर जमीन पर फैल गए। रविवार सुबह चरने निकले मवेशी टूटे हुए तारों के संपर्क में आ गए और करंट लगने से छह मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि जिले में पहले भी बिजली के तार टूटकर गिरने और करंट की चपेट में आने से मवेशियों की मौत की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया। ग्रामीणों ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए बिजली लाइनों की नियमित निगरानी और समय पर मरम्मत की मांग की है।
- Home
- Rajnandgaon
- CG Breaking : करंट की चपेट में आने से 6 मवेशियों की मौत, बिजली व्यवस्था पर ग्रामीणों का आक्रोश
CG Breaking : करंट की चपेट में आने से 6 मवेशियों की मौत, बिजली व्यवस्था पर ग्रामीणों का आक्रोश
Related Posts
CG Road Accident : नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा अज्ञात ट्रक ने 20 गायों को रौंदा
राजनांदगांव : राजनांदगांव में नेशनल हाईवे पर देर रात एक दर्दनाक हादसे में करीब…
CG: राजनांदगांव बनेगा आदर्श जिला, बिजली, पानी और सड़कों का बिछेगा 51 वार्डों में जाल
राजनांदगांव:- संस्कारधानी के 50 से ज्याद वार्डों में जल्द ही आधारभूत व्यवस्थाओं…
CG : नक्सली मुठभेड़ में सब – इंस्पेक्टर शहीद, जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान लगी थी गोली, क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश की सीमा पर बोरतालाव क्षेत्र से लगे कनघुर्रा…
CG : शादी डॉट कॉम पर हुई थी मुलाकात, शादी के लिए होटल में बात करने बुलाया, फिर कर डाला ….
डोंगरगढ़ : शादी डॉट कॉम के जरिए पहचान कर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने…
CG Crime : जीजा ने अपनी ही साली से किया रेप …. इस बहाने दिल्ली ले जाकर बनाया हवस का शिकार, पहुंचा सलाखों के पीछे
राजनांदगांव : कलयुग में रिश्तों की अहमियत कम होती जा रही है। आजकल लोग अपने…
CG News : अब शराब पीने से पहले 10 बार सोचेंगे आप, जाम छलकाने के लिए सरकारी दुकान से खरीदी थी बोतल, अंदर देखा तो उड़े होश, देखे वीडियो
राजनांदगाव : छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ ब्लॉक से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से…
CG Politics : “सड़क नहीं बनी तो मेरे नाम का कुत्ता पाल लेना”, कांग्रेस विधायक ने विकास का नया पैमाना कर दिया लॉन्च !
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ की राजनीति में पक्ष-विपक्ष की बयानबाजी से सभी वाकिफ है।…
CG News : वर्दी हुई हैवान बेजुबान कुत्ते को हॉकी स्टिक से पीट – पीटकर मार डाला हैवानियत का वीडियो सोशल मीडिया हुआ वायरल
राजनांदगाव : राजनांदगांव जिले से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है।…
CG आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में खूब मचा बवाल, सख्त नियमों के कारण परीक्षा से वंचित हुए सैकड़ों अभ्यर्थी
रायपुर : व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आज प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों में…
CG : शिक्षा विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल हुए अश्लील वीडियो, महिला शिक्षक पहुंची थाने, 5 शिक्षकों को नोटिस जारी
राजनांदगांव : शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली और साइबर सुरक्षा पर उस वक्त सवाल खड़े…










































