Balodabajar - Bhatapara

CG Bear Attack : ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, अस्पताल में उपचार जारी ….

बलौदाबाजार : जिले के रवान वन परिक्षेत्र के ग्राम मोहदा में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां शौच के लिए गए 32 वर्षीय ग्रामीण सुखदेव ध्रुव पर जंगली भालू ने हमला कर दिया। इस हमले में सुखदेव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बता दें कि घटना सुबह करीब 5.30 बजे की बताई जा रही है, जब सुखदेव गांव के पास जंगल क्षेत्र में शौच के लिए गए थे। अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनके शरीर पर गहरे घाव हो गए। ग्रामीणों की मदद से सुखदेव को जंगल से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।

उन्होंने कहा कि रवान वन परिक्षेत्र में भालू और अन्य वन्यजीवों की आवाजाही की कोई पूर्व सूचना या मुनादी नहीं कराई गई। इसके अलावा, जंगल के आसपास सांकेतिक बोर्ड भी नहीं लगाए गए हैं, जो ग्रामीणों को वन्यजीवों के खतरे से आगाह कर सकें। वन विभाग के अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है और कहा है कि घायल सुखदेव के इलाज का खर्च विभाग द्वारा वहन किया जाएगा। साथ ही, क्षेत्र में भालू की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक टीम गठित की गई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : ACB – EOW की बड़ी कार्रवाई, शराब कारोबारी के ठिकाने पर छापा, शराब घोटाले से जुड़े तारों की जांच

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाले की जांच के बीच एंटी करप्शन ब्यूरो…

CG News : दशकर्म के बाद जिंदा लौट आया युवक, परिजनों ने कर दिया था अंतिम संस्कार, परिवार रह गया हैरान

बलौदाबाजार : कहते हैं कि मौत के बाद इंसान कभी वापस नहीं आता, लेकिन बलौदाबाजार…

CG News : SI की पत्नी की मिली लाश, 5 दिन पहले हुई थी गायब, अब नदी में तैरता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार यातायात थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक (एसआई) प्रियेश जान की…

CG News : प्यार का छल पड़ा भारी शादी से मुकरा प्रेमी तो युवती ने कर ली आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार : प्यार में धोखा बना मौत की वजह! शादी से मुकरा प्रेमी गिरफ्तार, युवती…

CG News : 50 हजार दो, तभी छूटेगा ट्रैक्टर नायब तहसीलदार पर रिश्वत मांगने का आरोप, परेशान मालिक ने खाया जहर

बलौदा बाजार : जिले के कसडोल क्षेत्र में एक ट्रैक्टर मालिक ने महिला नायब तहसीलदार…

1 of 7