मध्य प्रदेश

वशीकरण कर युवक का जेंडर चेंज कराके बनाया लड़की, फिर ​दुष्कर्म करने लगा आरोपी, पहली बार कैमरे के सामने आया पीड़ित

नर्मदापुरम : भोपाल के युवक के जेंडर चेंज मामले में आज फरियादी कोतवाली थाने में अपने बयान दर्ज कराने आया। जहां पर महिला पुलिस अधिकारी ने बयान दर्ज कर वीडियो ग्राफी भी की। साथ ही पुलिस के द्वारा एक एक बिंदु की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है।

थाने में बयान होने के बाद कोर्ट में भी फरियादी के बयान हो रहे हैं। फरियादी के द्वारा इंटरव्यू में सारी जानकारी दी गई। वहीं एसडीओपी पराग सैनी ने बताया कि फरियादी के आज कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं। साथ ही बयान के आधार जांच की जाएगी। आरोपी को पकड़ने के लिए 3 टीम बनाई गई है।जल्द आरोपी को पकड़ा जाएगा। पुलिस के द्वारा आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़ कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जेंडर चेंज करवाने दिए 6 लाख रुपए

फरियादी ने बताया कि शुभम के दबाव में आकर पिछले साल नवंबर में अपना जेंडर चेंज करवाया है। उसने जेंडर चेंज करवाने के लिए 6 लाख रुपए भी उसी ने दिए थे। शुभम यादव की भोपाल में एफआईआर कराई है। शुभम मुझे पिछले छह महीने से बदनाम करने की लगातार धमकियां दे रहा है। भोपाल में जीरो पर मामला दर्ज कर नर्मदापुरम कोतवाली पहुंचाया है। मैं आज बयान देने आया हूं। साथ ही कोर्ट में भी बयान देने जा रहा हूं।

नर्मदापुरम की होटल जीएमपी में 4 बार दुष्कर्म

फरियादी की माने तो 18 दिन तक आरोपी ने उसे नर्मदापुरम में ही घर में बंधक भी बनाया था। साथ ही उस पर तांत्रिक क्रिया भी करता है। शुभम ने मेरे साथ नर्मदापुरम की होटल जीएमपी में 4 बार दुष्कर्म किया ।फरियादी ने बताया कि आरोपी लगातार मुझे मानसिक ओर शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। मेरे साथ कई बार इंदौर गया और भोपाल में इसमें ऐसा ही काम किया। इसके जीजाजी भी कई बार मुझे लेने आते थे मेरे नहीं जाने पर मुझे जान से मारने की धमकी दी जाती थी। आज बड़ी मुश्किल से हिम्मत करके यहां आया हूं।

What's your reaction?

Related Posts

पहले लड़की के साथ किया दुष्कर्म, फिर मौत के घाट उतारकर फेंक दिया कुएं के अंदर, अब सामने आई असली वजह

सागर : सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में कुएं के अंदर निर्वस्त्र मिली युवती की…

School Time Table Change : बदला गया स्कूल और आंगनबाड़ी खुलने का समय, अलग-अलग हुआ छोटी और बड़ी कक्षाओं का टाइम, देखें आदेश

जबलपुर : जबलपुर में तापमान की गिरावट के बाद बढ़ती हुई ठंड के मद्देनजर अब स्कूलों…

1 of 40