नई दिल्ली

Breaking : सरकार का बड़ा ऐलान …. अब छात्र भी कर सकेंगे मुफ्त में बस का सफर, फायदा लेने जरुरी होगा ये डॉक्यूमेंट, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली : दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के मौजूदा राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि पंजाब सरकार के बाद अब दिल्ली सरकार ने भी NEET (UG) 2026 परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए बस यात्रा मुफ्त करने का फैसला लिया है। केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “पंजाब सरकार के बाद अब दिल्ली सरकार ने भी NEET छात्रों के लिए बसें मुफ्त कर दी हैं।” उनके इस बयान को दिल्ली सरकार पर हल्के तंज के तौर पर देखा जा रहा है।

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि 21 जून को होने वाली NEET (UG) 2026 परीक्षा के लिए छात्रों को सभी DTC बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने X पर लिखा कि छात्र अपना एडमिट कार्ड दिखाकर मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी छात्र को अपने भविष्य के इतने महत्वपूर्ण दिन पर परेशानी नहीं होनी चाहिए। रेखा गुप्ता ने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सफलता की कामना भी की।

पंजाब सरकार ने भी दी राहत

इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी NEET परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए 20, 21 और 22 जून तक पंजाब रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की घोषणा की थी। भगवंत मान ने कहा कि कई गरीब परिवारों के छात्र NEET परीक्षा देते हैं और उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए किराए की भी दिक्कत होती है। इसलिए सरकार ने यह फैसला लिया है।

What's your reaction?

Related Posts

EPFO Latest Update Today News : अब ATM और UPI के जरिये भी सीधे EPF का पैसा निकाल सकेंगे लोग, जानें कब से मिलेगी सुविधा

नयी दिल्ली : सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ के सदस्य जल्द ही…

Manrega : केंद्र सरकार ने बदला मनरेगा का नाम, कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर, श्रमिकों को होगा अधिक फायदा

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में ग्रामीण रोजगार से…

Breaking : अब हफ्ते में मिलेगी 3 छुट्टियां, नए लेबर कानून ने बदल दिए नियम, लेकिन …. इतने घंटे करना होगा काम

नई दिल्‍ली : लेबर कोड के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है, इसमें सैलरी, पीएफ,…

1 of 34