Bemetra

पेट्रोल – डीजल संकट के बीच बैलगाड़ी से निकलेगी छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायक की बारात, मंत्री ही नहीं सीएम साय भी होंगे शामिल

बेमेतरा : शादी एक ही बार होती है, इसलिए सभी शौक पूरा कर लो…ये बात तो आपने सुनी ही होगी और होता भी है। शादी को यादगार बनाने के लिए दूल्हा-दुल्हन हर एक जतन करते हैं। ज्वेलरी से लेकर कपड़े तक दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे की पसंद से खरीदते हैं और कोशिश करते हैं ये सबसे यूनिक हो। वैसे कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो सिर्फ दिखावे के लिए तामझाम करते हैं, लेकिन इस बीच छत्तीसगढ़ के एक विधायक ने तामझाम से दूर सादगी से सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शादी करने का फैसला किया है।

बिना कोई तामझाम के लेंगे सात फेरे

दरअसल हम बात कर रहे हैं बेमेतरा विधायक दीपेश साहू की जो 31 मई को अपनी मंगेतर के साथ सात फेरे लेंगे। बताया जा रहा है कि दीपेश साहू अपनी शादी बेहद की पुरानी परंपराओं और रीति रिवाजों के साथ करेंगे। इतना ही नहीं दीपेश साहू बैलगाड़ी से अपनी बारात लेकर गांव से निकलेंगे। बता दें कि विधायक साहू का ये फैसला इस महंगाई और पेट्रोल-डीजल की किल्लत के बीच बेहद चर्चा का विषय बना हुआ है।

24 जोड़े के साथ सामूहिक रूप से करेंगे शादी

सामूहिक विवाह में विधायक के साथ-साथ 24 जोड़े सामूहिक रूप से शादी करेंगे। इसकी तैयारी जिला प्रशासन कर रहा है। इस शादी में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल होंगे। उनके साथ ही प्रदेश के कई मंत्री और विधायकों के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

बैलगाड़ी से जाएंगे बारात

इसी कड़ी में विधायक दीपेश साहू ने कहा कि यह शादी बहुत सादगी और परंपरा से होगी जिसमें बैलगाड़ी से बारात वही सभी परंपरा बेसिक स्कूल मैदान में सात फेरों के साथ सम्पन्न होगी। अपनी शादी को बहुत समय पूर्व सोच रखा था कि पुरानी परंपरा के साथ करूंगा। पूरे प्रदेश में यह पहला शादी होगा कि किसी विधायक ने सामूहिक विवाह में शादी किया जिसमे मुख्यमंत्री सहित मंत्री, विधायक भी आशीर्वाद देने पहुंचेंगे साथ मित्र गण एवं कार्यकर्ताओं भी शामिल होंगे।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : भाजपा विधायक बनेंगे दुल्हा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में करेंगे शादी कांग्रेस ने उठाए सवाल

बेमेतरा : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा से भाजपा विधायक दीपेश साहू 31 मई को मुख्यमंत्री…

CG Road Accident : स्कूल जा रहे बच्चों से भरी ई – रिक्शा को मालवाहक गाड़ी ने मारी टक्कर, 5 स्कूली बच्चे गंभीर घायल

बेमेतरा : जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया,…

CG Breaking – TI Suspend : बेमेतरा पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन: कोतवाली प्रभारी को किया गया निलंबित, SSP ने जारी किया आदेश

बेमेतरा : बेमेतरा से बड़ी खबर सामने आई है। बेमेतरा कोतवाली थाना प्रभारी (TI)…

1 of 2