LIFE
छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में बारिश मचाएगी तबाही, तेज हवाओं के साथ जमकर बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘मोन्था’ का असर देखने को मिल रहा है। मंगलवार को राजधानी रायपुर समेत कई अन्य इलाकों में बारिश हुई है। बारिश होने के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। तापमान में गिरावट के साथ ही प्रदेश के कई इलाकों में ठंड भी बढ़ रही है। वहीं बढ़ती ठंड के बीच मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक राज्य में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी है।

इन जिलों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘मोन्था’ का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक राज्य में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने दक्षिण छत्तीसगढ़ के पांच जिलों- नारायणपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा के लिए अलर्ट जारी किया है। बस्तर में आसमान पर काले बादल छाने और तेज बारिश की संभावना।

रायपुर-दुर्ग संभाग में बारिश का अलर्ट

इतना ही मौसम विभाग ने बताया कि, हवाओं की रफ्तार 60 से 70 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। अधिकतम 80 किमी की गति तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है।

What's your reaction?

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ‘छत्तीसगढ़ कभी नक्सलवाद से प्रभावित था, आज विकास की दौड़ में आगे बढ़ रहा’ ….

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर…

छत्तीसगढ़ में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रवेश की तारीख बढ़ी, जाने कब बढ़ी डेट …. तक मिलेगा मौका

रायपुर : छत्तीसगढ़ के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में दाखिले का इंतजार कर…

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने जारी की शराब की नई रेट लिस्ट, किस ब्रांड की बढ़ी कीमत, किसकी हुई कम, जानें यहां

रायपुर : छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, आबकारी विभाग ने…

CG Weather Update Today : छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जानिए अपने इलाके का हाल

रायपुर : छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं मौसम विभाग ने दिसंबर…

1 of 20