LIFE
छत्तीसगढ

CG Weater Update Today : प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून जाते-जाते जमकर तांडव मचा रहा है। प्रदेश के कई इलाकों में जमकर बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। राजधानी रायपुर के अलग-अलग समय में खंड वर्षा भी हो रही है। दो दिनों तक हुई बारिश के बाद तापमान में भी कमी आई है। इसके साथ ही अब प्रदेश में धीरे-धीरे ठंड ने भी दस्तक देना शुरू कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में आज गरज-चमक के साथ मूसलधार बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बन रहा है जिसका असर अगले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ पर दिख सकता है। मौसम विभाग ने रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर और राजनांदगांव सहित कुल 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट लागू है। मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के अलग-अलग हिस्सों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने इन जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने लोगों को दी चेतावनी

मौसम विभाग ने बताया कि, अब मानसून अपनी विदाई की ओर बढ़ रहा है और ऐसे में मानसून जाते-जाते भी तांडव मचाएगा। प्रदेश के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में जमकर बारिश होने की उम्मीद है। ऐसे में मौसम विभाग ने जनता से अपील की है कि, बिना किसी अति आवश्यक कार्य के घर से ना निकले। मौसम विभाग ने आगे कहा कि, जो भी लोग बाहर है वो बारिश होने और बिजली कड़कने पर किसी खुले स्थान पर ना रहे।

What's your reaction?

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ‘छत्तीसगढ़ कभी नक्सलवाद से प्रभावित था, आज विकास की दौड़ में आगे बढ़ रहा’ ….

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर…

छत्तीसगढ़ में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रवेश की तारीख बढ़ी, जाने कब बढ़ी डेट …. तक मिलेगा मौका

रायपुर : छत्तीसगढ़ के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में दाखिले का इंतजार कर…

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने जारी की शराब की नई रेट लिस्ट, किस ब्रांड की बढ़ी कीमत, किसकी हुई कम, जानें यहां

रायपुर : छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, आबकारी विभाग ने…

CG Weather Update Today : छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जानिए अपने इलाके का हाल

रायपुर : छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं मौसम विभाग ने दिसंबर…

1 of 20