Uttar Pradesh

Big Road Accident : टाइल्स से भरे ट्रक से टकराई डबल डेकर बस, तीन की मौत, दो घायल…

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दिल्ली से जालौन के उरई जा रही एक निजी डबल डेकर बस टाइल्स से भरे ट्रक से पीछे से टकरा गई। इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किए। पुलिस और आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को सैफई के पीजीआई में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार, हादसा नगला खंगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 68 (एलएचएस) पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस चालक को नींद की झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे मार्बल टाइल्स से लदे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला और बायां हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें से एक की पहचान उरई निवासी के रूप में हुई है। अन्य दो मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं, और उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

घटना की सूचना मिलते ही यूपीडा गश्ती दल, डायल 112, नगला खंगर थाना पुलिस, और सड़क सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची। एसएसडी और एटलस एंबुलेंस की मदद से दो घायल यात्रियों को तुरंत सैफई के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीजीआई) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बाकी यात्रियों को दूसरी बसों में स्थानांतरित कर उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई। क्षतिग्रस्त बस को एक्सप्रेसवे के किनारे हटाकर यातायात को सुचारु किया गया।

What's your reaction?

Related Posts

कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल को सुनाई सजा-ए-मौत, पति की हत्या के बाद नीले ड्रम में छिपाया था शव

मेरठ : मेरठ के चर्चित ब्लू ड्रम हत्याकांड में आज मुस्कान और साहिल की सजा पर…

Breaking : मिल गई दो दिनों की छुट्टी, इस सोमवार को भी बंद रहेंगे स्कूल, आंगनवाड़ी, सरकारी दफ्तरों के कपाट, पढ़ें आदेश

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में छठ पूजा को देखते हुए स्थानीय अवकाश घोषित…

भाभी को पसंद नहीं थी देवर की शादी, जताई आपत्ति तो युवक ने दी ये खौफनाक सजा, सालों से था दोनों का अफेयर

सीतापुर : उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक विवाहिता की हत्या के मामले में बड़ा…

राज्य सरकार ने 38 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर, बदले गए कई जिलों के कलेक्टर और नगर आयुक्त, देखें लिस्ट

लखनऊ : राज्य सरकार ने उत्तरप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए ने बड़ा…

Crime News : बीजेपी नेता की हत्या, बदमाशों ने ईंट और पत्थर से कूचला सिर, जानें किस बात को लेकर हुआ था विवाद

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया हैं,…

Liquor Shop Close : बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, अवैध रूप से बेची तो होगी तगड़ी कार्रवाई, जानिए क्या है वजह?

कासगंज : उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक खंड के द्विवार्षिक चुनाव…

1 of 31