Raipur

CG Crime : माउजर पिस्तौल के साथ दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे ….

रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र के कठिया मोड़ पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को माउजर पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है।

मुख्य आरोपी नीलकंठ साहू, जो साईंनगर कॉलोनी का निवासी है और उसके साथी को पुलिस ने लाल रंग की सिलेरियो कार में हथियारों के साथ रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक माउजर पिस्तौल सहित अन्य सामान और उनकी कार को जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे।

घटना के अनुसार, अभनपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कठिया मोड़ के पास कुछ संदिग्ध लोग हथियारों के साथ लाल रंग की सिलेरियो कार में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी कर कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान नीलकंठ साहू और उसके साथी के पास से एक माउजर पिस्तौल और अन्य सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

अभनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी नीलकंठ साहू का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वे किस तरह की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। जब्त की गई माउजर पिस्तौल की वैधता की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने लाल रंग की सिलेरियो कार को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल, सामाजिक सुरक्षा से आत्मनिर्भरता की राह पर

रायपुर:- भारत जब विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब यह स्पष्ट हो…

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, आज पूरे प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, IMD का रेड अलर्ट जारी

रायपुर : उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के ऊपर बना गहरा दबाव कमजोर…

1 of 138