मध्य प्रदेश

बाबा ने कर दी भाजपा विधायक की सरेआम बेइज्जती आशीर्वाद लेने पहुंचे तो मारा मुक्का, पहनाई फूलों की माला तो घुमाकर फेंका, देखें पूरा वीडियो

दतिया : मध्य प्रदेश के दतिया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बेरछा ग्राम में आयोजित भागवत कथा के दौरान उस समय अजीब स्थिति बन गई, जब आशीर्वाद लेने पहुंचे भाजपा विधायक प्रदीप अग्रवाल के साथ अप्रत्याशित घटना हो गई। जानकारी के अनुसार, कथा स्थल पर पहुंचे विधायक प्रदीप अग्रवाल ने कथावाचक बाबा का सम्मान करते हुए उन्हें माला पहनाई और आशीर्वाद लेने के लिए आगे बढ़े। इसी दौरान बाबा ने आशीर्वाद देने के बजाय विधायक को मुक्के मार दिए। इतना ही नहीं, बाबा ने विधायक द्वारा पहनाई गई माला को भी उतारकर फेंक दिया।

घटना के बाद कुछ देर के लिए कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, वहां मौजूद लोगों ने स्थिति को संभाल लिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि संबंधित बाबा इसी तरह ‘आशीर्वाद’ देने के लिए जाने जाते हैं, जबकि कई लोग इस व्यवहार की आलोचना भी कर रहे हैं।

देखे वायरल वीडियो

What's your reaction?

Related Posts

Murdar – Susaid Case : महिला की हत्या, फिर पेड़ से लटकती मिली आरोपी लाश, हाथों में बंधी रस्सी ने खोला खौफनाक राज़

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले से हत्या के बाद आत्महत्या का सनसनीखेज मामला…

पति गया टॉयलेट तो पत्नी प्रेमी संग हुई फरार! नहीं रहा 3 बच्चों का भी मोह, थाने में हुआ जमकर हंगामा

शिवपुरी : जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शादी समारोह से लौटे एक…

1 of 32