अपराध

झांसे में लेकर मुस्लिम लड़के ने नाबालिग के साथ किया घिनौना काम, सहेलियों को भी बुलाने का डाला दबाव, आपबीती सुन घरवालों के भी उड़ गए होश

अशोकनगर : मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में एक नाबालिग हिंदू लड़की सहित तीन बच्चियों के साथ दुष्कर्म और जबरन धर्म परिवर्तन का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ 17 वर्षीय पीड़िता दो अन्य नाबालिग सहेलियों को तीन मुस्लिम युवकों ने ब्रेन वाश कर धर्म परिवर्तन करके निकाह और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।  पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब तीनों नाबालिग बुर्का पहनकर अपने घर पिपरई लौटी। इस पूरे मामले की शिकायत पीड़िता की मां ने पुलिस थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

10-15 बार किया दुष्कर्म

मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी अल्तामश खान नवंबर 2025 में पीड़िता को पिपरई रेलवे स्टेशन से बहला-फुसलाकर भोपाल ले गया था। वहां पीड़िता का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह किया गया और उसे डरा-धमकाकर 10-15 बार दुष्कर्म किया गया। इसी तरह, पीड़िता की दो अन्य सहेलियों जिनकी लगभग उम्र 14 और 15 वर्ष है उनको भी आरोपी आहत शेख और अरहान अली ने अपनी हवस का शिकार बनाया और उनका भी जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह कराया। ये तीनों आरोपी आपस में घनिष्ठ मित्र बताए जा रहे हैं।

ब्रेन वॉश कर किया धर्मांतरण और निकाह

पुलिस ने बताया कि आरोपी अल्तामश ने पीड़िता का ब्रेन वॉश किया था। थाना पिपरई में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 103/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS), पॉक्सो एक्ट, मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम और एससी-एसटी एक्ट की विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। अशोकनगर एसडीओपी विवेक शर्मा के मुताबिक, पुलिस की एक विशेष टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भोपाल रवाना कर दी गई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत; जमीन विवाद में हत्या की आशंका

अंबिकापुर/सूरजपुर : सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड में एक युवक का दिनदहाड़े…

1 of 15