मध्य प्रदेश

दो प्रेमियों के बीच फंसी थी महिला, पुराने वाले को रास्ते से हटाने के लिए रची खौफनाक साजिश

भोपाल:- राजधानी के बैरसिया क्षेत्र में प्रेम संबंधों के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस महिला के लिए विवाद हो रहा था, उसने खुद अपने पुराने प्रेमी के हाथ पकड़े ताकि नया प्रेमी उस पर हमला कर सके। पुलिस ने मुख्य आरोपी और महिला दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

दोहरे संबंधों ने ली जान

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला सोना मीणा (40) का मृतक हनीफ खान के साथ पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच, करीब एक साल पहले महिला के जीवन में अनिरुद्ध यादव (32) की एंट्री हुई। महिला का दोनों के साथ एक ही समय में रिश्ता रखना ही इस खूनी संघर्ष की मुख्य वजह बना।

बाजार से पीछा कर रास्ते में रोका

घटना 15 अप्रैल की है। हनीफ खान और महिला बाजार में साथ घूम रहे थे। इसकी भनक लगते ही नया प्रेमी अनिरुद्ध यादव आगबबूला हो गया और उसने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। मेगरा जोड़ के पास एक सुनसान जगह पर अनिरुद्ध ने दोनों को रोक लिया, जहां उनके बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

साजिश के तहत दिया वारदात को अंजाम

विवाद के दौरान हालात उस वक्त बेहद गंभीर हो गए जब महिला ने अचानक हनीफ खान के हाथ पीछे से पकड़ लिए। हनीफ खुद का बचाव कर पाता, उससे पहले ही अनिरुद्ध ने चाकू निकालकर उसके सीने पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। गंभीर चोटों और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण हनीफ की मौके पर ही मौत हो गई।

What's your reaction?

Related Posts

पहले लड़की के साथ किया दुष्कर्म, फिर मौत के घाट उतारकर फेंक दिया कुएं के अंदर, अब सामने आई असली वजह

सागर : सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में कुएं के अंदर निर्वस्त्र मिली युवती की…

1 of 40