Durg

CG: पिकनिक स्पॉट में हादसा, शिवनाथ नदी में नाबालिग सहित दो की डूबने से मौत, 3 की बची जान

दुर्ग: – दुर्ग में बड़ा हादसा हो गया. शिवनाथ नदी में नहाने उतरे पांच लोग अचानक डूबने लगे. जिनमें से 3 की जान बच गई लेकिन दो लोगों की डूबने से मौत हो गई.

शिवनाथ नदी में नहाने के दौरान हादसा

दुर्ग निवासी पांच करीबी लोग रविवार को छुट्टी होने के कारण कोतवाली थाना क्षेत्र के छातागढ़ पिकनिक स्पॉट घूमने गए. छातागढ़ के पास शिवनाथ नदी बहती है. आसपास हरियाली और खूबसूरत वातावरण के कारण अक्सर लोग यहां घूमने आते हैं. पांचों लोगों ने भी दिनभर मस्ती की. शाम करीब 5 बजे सभी ने शिवनाथ नदी में नहाने का प्लान बनाया और एक एककर नदी में उतरे. नहाते समय दो लोग मोहम्मद इकबाल 21 वर्ष और मोहम्मद इशांत 13 वर्ष अचानक गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते लापता हो गए. बाकी के लोग नदी से बाहर आ गए.

एसडीआरएफ ने दोनों के शव बरामद किए

काफी देर बाद भी दोनों के नदी से बाहर नहीं निकलने पर इसकी सूचना दुर्ग पुलिस की दी गई. घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल सर्च अभियान शुरू किया. घटना के सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे. काफी खोजबीन के बाद देर रात एसडीआरएफ की टीम ने दोनों शवों को नदी से बाहर निकाला. इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है. दुर्ग पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है औऱ जांच शुरू कर दी है.

What's your reaction?

Related Posts

Chhattisgarh Liquor Scam : ED ने पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की करोड़ों की संपत्ति कब्जे में लिया किया गिरफ्तार

दुर्ग/भिलाई : छत्तीसगढ़ के सबसे चर्चित शराब घोटाला मामले में ED ने बड़ी कार्रवाई…

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

CG Crime : घर के बाथरूम में जली हालत में मिली शिक्षिका की लाश, ट्यूशन पढ़ने आये छात्रों ने देखा तो मचा हड़कंप

दुर्ग : भिलाई के सेक्टर-8 स्थित एक मकान में महिला शिक्षिका की अधजली लाश मिलने के…

1 of 25