मध्य प्रदेश

स्कूली छात्रा का अपहरण कर रातभर गैंगरेप करते रहे दरिंदे, अगली सुबह तीनों पुलिस को मिले इस हालत मे

मैहर:- अमदरा थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय आठवीं कक्षा की छात्रा का स्कूल के बाहर से अपहरण कर लिया गया। दोनों बदमाशों ने उसे स्कूल से दूर एक बंद मकान में ले जाकर रातभर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान बच्ची को बरामद कर लिया। पीड़िता को मेडिकल जांच और काउंसलिंग के लिए भेज दिया गया है.

13 वर्षीय बच्ची सुबह करीब 10 बजे स्कूल गई थी। उसका घर स्कूल से महज 100 मीटर की दूरी पर है। शाम करीब 5 बजे तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों में हड़कंप मच गया। परिवार ने पहले आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार शुक्रवार रात करीब 9 बजे परिजनों ने झुकेही चौकी में गुमशुदगी और अपहरण की शिकायत दर्ज कराई।

रातभर चला सर्च ऑपरेशन

शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। सीएसपी महेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। शनिवार सुबह पुलिस टीम झुकेही तालाब के पास बसोर बस्ती में तलाश कर रही थी। इसी दौरान एक बंद मकान से हलचल और आवाजें सुनाई दीं। शक होने पर पुलिस ने तुरंत दबिश दी और अंदर से बच्ची को संदिग्ध हालत में बरामद कर लिया। पीडि़ता ने पुलिस को पूरी घटना बताई। उसके बयान के आधार पर मामला पॉक्सो एक्ट और सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में दर्ज कर लिया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

Suicide News : ‘भाजपा’ ने की आत्महत्या, मौत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये चीज, देखने वाले भी रह गए हैरान

सिंगरौली : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक अत्यंत हृदय विदारक और झकझोर देने…

1 of 37