Koriya

CG: जंगल में अवैध कोयला उत्खनन पर बिग एक्शन, 6 टन से अधिक कोयला जब्त, कई सुरंगें ध्वस्त

कोरिया:- छत्तीसगढ़ के वनांचल जिले कोरिया में अवैध कोयला उत्खनन पर कार्रवाई हुई है. जिल के पटना तहसील में देवखोल जंगल के अंदर यह कार्रवाई की गई है. शनिवार सुबह से शुरू हुए संयुक्त अभियान में खनिज, वन, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने सघन तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान करीब 6 टन 61 किलो अवैध कोयला जब्त किया है. जिला प्रशासन ने अवैध खनन में उपयोग की जा रही सुरंगों को बर्बाद कर दिया है.

जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

जिला प्रशासन द्वारा गठित टास्क फोर्स के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे. टीम ने जोखिम उठाते हुए संकरी और खतरनाक सुरंगों के भीतर प्रवेश कर कार्रवाई की. इस दौरान कोयले के अलावा फावड़ा, गेती, विद्युत पंप, फुटबॉल पाइप और बड़ी मात्रा में बिजली के तार भी जब्त किए गए.अधिकारियों का मानना है कि यह अवैध उत्खनन पूरी तरह संगठित तरीके से संचालित किया जा रहा था, जिसमें आधुनिक उपकरणों का उपयोग किया जा रहा था.

बंद कोयला खदान को खोल रहे कोयला तस्कर

प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 की धारा 71 के तहत एक्शन लिया है. इसके अलावा खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23 (ख) के तहत केस दर्ज किया है. संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है.वन विभाग के अनुसार देवखोल क्षेत्र में इससे पहले भी अवैध खदानों को ब्लास्ट कर बंद किया जा चुका है, एसईसीएल के माध्यम से सुरंगों को सील करने की कार्रवाई लगातार जारी है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग दोबारा इन सुरंगों को खोलकर अवैध खनन शुरू कर देते हैं.

कोयला तस्करी पर खनिज विभाग सख्त

जिला खनिज अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध कोयला उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर लगातार नजर रखी जा रही है. शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है.वनमंडलाधिकारी ने भी कहा कि इस तरह की गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए नियमित अभियान चलाए जाएंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

What's your reaction?

Related Posts

CG News : पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में छात्र की मौत मामले में सनसनीखेज आरोप, खेल राशि निकालने के दबाव का आरोप

कोरिया : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में स्थित पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में एक छात्र…

CG Breaking : जंगल में अवैध कोयला खनन पर बड़ा एक्शन, संयुक्त टीम ने की छापामार कार्रवाई ,मौके से 6 टन से अधिक कोयला जब्त

रायपुर : कोरिया जिले के पटना तहसील अंतर्गत देवखोल जंगल में अवैध कोयला उत्खनन के…