मौसम

CG Weather Update Today : प्रदेश में दिखेगा चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ का असर तेज हवाओं के साथ हो सकती है बारिश, अलर्ट जारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी रायपुर समेत कई अन्य जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की है। वहीं मौसम विभाग ने लोगों को हैरान करने वाली चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने की चेतावनी दी है।

इन जिलों में शीतलहर चलने की संभावना

वहीं मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना जताई। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़ कोरिया, बलरामपुर-रामानुजगंज, और सूरजपुर जिले में शीतलहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

सबसे ठंडा रहा अंबिकापुर

मौसम विभाग ने बताया कि, फिलहाल पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना हुआ है। बीते दिनों को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.2°C दुर्ग में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 06.9°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ।

छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘दितवाह’ का कैसा होगा प्रभाव

28 नवंबर को चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ श्रीलंका के तटीय क्षेत्रों और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह 30 नवंबर की सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ रहा है। हालांकि इस सिस्टम का छत्तीसगढ़ के मौसम पर कोई बड़ा प्रभाव देखने को नहीं मिलने की संभावना है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Weather Update : प्रदेश के इन जिलों में चलेगी शीतलहर, तापमान में आएगी भारी गिरावट, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। राजधानी…

CG Weather Update : प्रदेश में फिर बढ़ेगी ठंड, या करना होगा गर्मी का सामना, जानें क्या है मौसम विभाग का ताजा अपडेट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के कई जिलों…

Weather Update Today : कड़ाके के ठंड के बीच होगी ताबड़तोड़ बारिश, मौसम विभाग ने 22 नवंबर तक के लिए जताई संभावना

नई दिल्ली : भारत के लगभग सभी देश में बारिश की विदाई हो चुकी है। जिसके बाद गुलाबी…

1 of 3