Uttar Pradesh

Sex Racket : यूनिवर्सिटी के पास ढाबे पर चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छापा, कई युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार

मथुरा : पुलिस की ओर से लगातार की जा रही कार्रवाई के बाद भी सेक्स रैकेट जैसे मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश सहित देश अलग-अलग इलाकों से इस तरह के मामले उजागर हो रहे हैं। इसी बीच अब उत्तर प्रदेश के मथुरा के छाता कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने नेशनल हाईवे स्थित एक ढाबे पर छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में दो युवक और दो युवतियों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि संस्कृति यूनिवर्सिटी के पास बने पंजाबी ढाबे में काफी समय से अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। केडी चौकी से उपनिरीक्षक रोहित उज्ज्वल के नेतृत्व में टीम ने यह छापामार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस को कई लोग आपत्तिजनक हालात में मिले। पुलिस ने मौके से दो युवक और दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ छाता कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी- पुलिस

पुलिस का कहना है कि छाता क्षेत्र में ऐसे कई ढाबे और होटल हैं, जहां इस तरह की अवैध गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिलती रहती हैं। आने वाले समय में योजनाबद्ध तरीके से अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

भाभी को पसंद नहीं थी देवर की शादी, जताई आपत्ति तो युवक ने दी ये खौफनाक सजा, सालों से था दोनों का अफेयर

सीतापुर : उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक विवाहिता की हत्या के मामले में बड़ा…

राज्य सरकार ने 38 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर, बदले गए कई जिलों के कलेक्टर और नगर आयुक्त, देखें लिस्ट

लखनऊ : राज्य सरकार ने उत्तरप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए ने बड़ा…

Breaking : मिल गई दो दिनों की छुट्टी, इस सोमवार को भी बंद रहेंगे स्कूल, आंगनवाड़ी, सरकारी दफ्तरों के कपाट, पढ़ें आदेश

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में छठ पूजा को देखते हुए स्थानीय अवकाश घोषित…

Liquor Shop Close : बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, अवैध रूप से बेची तो होगी तगड़ी कार्रवाई, जानिए क्या है वजह?

कासगंज : उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक खंड के द्विवार्षिक चुनाव…

Crime News : बीजेपी नेता की हत्या, बदमाशों ने ईंट और पत्थर से कूचला सिर, जानें किस बात को लेकर हुआ था विवाद

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया हैं,…

1 of 31