लखनऊ : इंदौर की रहने वाली डॉ. रोहिणी घावरी ने अपने वादे के अनुसार आज फिर से अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक ऑडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद पर बड़े आरोप लगाए हैं। इसमें बीएसपी चीफ मायावती द्वारा स्व.कांशीराम को रेप केस में फंसाने की धमकी देकर सीएम पद हासिल करने की बात कही है।
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली डॉ. रोहिणी घावरी ने शुक्रवार दोपहर अपने सोशल मीडिया पर एक कॉल रिकार्डिंग शेयर की है, जिसके बारे में वह दावा कर रही हैं कि यह बातचीत उनके और उत्तर प्रदेश के नगीना सीट से आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के सांसद व भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आज़ाद के बीच हुई है।
रोहिणी घावरी ने किया ऑडियो ऑरिजिनल होने का दावा
चंद्रशेखर आज़ाद पर कई गंभीर आरोप लगाने वालीं रोहिणी घावरी की कॉल रिकार्डिंग में बसपा सुप्रीमो मायावती और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता कमलनाथ तक का ज़िक्र है। रोहिणी घावरी ने दावा किया है कि यह आर्टिफिशियल जनरेटेड (AI) नहीं है। इस ऑडियो को एआई-जनरेटेड साबित करेगा, उसे 1 करोड़ रुपये इनाम देंगी। उनके मुताबिक ऑडियो पूरी तरह से ओरिजिनल है।
रोहिणी घावरी ने शेयर किए गए ऑडियो के साथ लिखा है कि —
”संघर्ष की मिसाल बहनजी के प्रति चंद्रशेखर की गंदी सोच बहुजन आंदोलन को खत्म करने की साजिश !!
चंद्रशेखर ने कहा बहनजी कांशीराम साहब को ब्लैकमेल करती थी धमकी देती थी मुख्यमंत्री नहीं बनाया तो समाज को बताऊँगी कांशीराम साहब ने मेरा रेप किया !!
आकाश आनंद के पिता ने कांशीराम साहब के सिर पर बंदूक रखी !!
आज़ाद समाज पार्टी विलय कर दूँगा अगर उत्तराधिकारी चंद्रशेखर को बनाया जाए !!
चंद्रशेखर अमेरिका के सोनू अंबेडकर की किताब कांशीराम साहब की हत्यारन समाज के नौजवानों जाटव समाज को दे कर बहनजी के प्रति नफ़रत फैला रहा है !!
इस पूरी ऑडियो में मेरी बहुजन आंदोलन के प्रति ईमानदारी निष्ठा एवं चंद्रशेखर का बहनजी को बदनाम करने का षड्यंत्र है !!
इस पूरी सच्चाई को समाज को बताया जाए आख़िर क्यों नई पीढ़ी के मन में अपने महापुरुषों के प्रति ज़हर भरा जा रहा है क्यों हो रही है यह साज़िश ?
पूरी जानकारी के लिए आज शाम 7 बजे फेसबुक पर लाइव आऊँगी जुड़कर सवाल करे.
Note – Ai प्रूफ करने वाले को 1 करोड़े रुपये का इनाम !! इसकी सत्यता की जाँच कर संतुष्ट हो जाए की पूरी ऑडियो ओरिजिनल है !!”
रोहिणी घावरी-चंद्रशेखर के ऑडियो में क्या ?
रोहिणी घावरी द्वारा शेयर किया गया ऑडियो 3 मिनट 47 सेकंड का है। बातचीत के प्रमुख अंश इस प्रकार हैं—
चंद्रशेखर: पहले वो भेज, मायावती से मेरी मीटिंग करवा.
रोहिणी: मैं सच में करवा दूंगी. अगर उसके बाद मुंह फेरा न, तो मैं सच में करवा दूंगी. यह मेरा कमिटमेंट है. कैसे घुसना है, कैसे बात करनी है, वो छोड़ दो. जब कमलनाथ जी के पास ले जाकर बैठा सकती हूं न…
चंद्रशेखर: अरे भाई, प्रयास करना. मिलने पक्का जाऊंगा.
रोहिणी: और ये सीक्रेट मीटिंग रहेगी, हम तक ही बात रहेगी.
चंद्रशेखर: चिल्ला-चिल्लाकर बता मत देना सबको.
रोहिणी: जो सारे दुश्मन एक्टिव हो जाए पहले ही और पहले ही उस औरत के दिमाग में भर दें जाकर…
चंद्रशेखर: नहीं… नहीं. साइलेंट रहूंगा.
रोहिणी: अगर वो आपको बोलेंगी कि आपकी पार्टी का विलय कर दो, तो क्या करोगे?
चंद्रशेखर: ऐसे कहूंगा कि उत्तराधिकारी मुझे बना दो, कर दूंगा.
रोहिणी: नहीं, उत्तराधिकारी नहीं, कुछ और पद.
चंद्रशेखर: क्या दे सकती हैं वो मुझे इसके अलावा? तू बता.
रोहिणी: राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दें.
चंद्रशेखर: राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तराधिकारी अलग-अलग होते हैं क्या?
रोहिणी: एक ही होता है.
चंद्रशेखर: बसपा में तो वही राष्ट्रीय अध्यक्ष और वही उत्तराधिकारी हैं.
रोहिणी: इससे हमारे समाज का बहुत भला होगा. आप दोनों मिल गए तो. इन दो कौड़ी के लोगों के पास नहीं जाना पड़ेगा हमें. यह आपकी जिंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला होगा और महापुरुष भी आपको इसके लिए आशीर्वाद देंगे. क्योंकि बंटवारे से हमें कुछ नहीं मिल रहा है.
चंद्रशेखर: सुनो! बहुत अपमानित किया है उन्होंने मुझे.
रोहिणी: पर्सनल सब भूल जाओ.
चंद्रशेखर: पहले सुन ले ना. पहले कहते थे, ‘दो वोट नहीं हैं इसके पास.’ अभी लंका लगा दी न सबकी! अब तुम भी कह रही हो ना-‘राजस्थान में ही एक बार में लंका दी थी.’ मानती है न, दम है मेरे में? क्या कहते थे कि दो वोट भी नहीं. ये तो प्रधान भी नहीं जीता सकता. इतना तो साबित कर दिया न कि आज तू भी मान गई न-‘राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दो इसको.’
रोहिणी: हाँ.
चंद्रशेखर: पिछले 30 सालों में मायावती को कोई टक्कर नहीं दे पाया था. इस तरह से, जिससे उसको मजबूर कर दिया उत्तराधिकारी बनाने के लिए. उसकी वाइफ भी राजनीति में आ रही है.
रोहिणी: अच्छा है, आनी भी चाहिए. इंटेलिजेंट है.
चंद्रशेखर: एक बात बताऊं तुझे-बहुत पहले मायावती की एक बात बताई थी न तुझे, जो उसने साब के साथ किया. अब वो समय आ गया है जब मायावती के साथ वही होगा. तू मेरी बात लिखकर रख ले. यह परिवार मायावती को घुटनों पर ले आएगा.
चंद्रशेखर: मायावती ने उत्तराधिकारी का यह पद कांशीराम साब को ब्लैकमेल करके लिया. उसके भाई ने छाती पर पिस्टल रखी. मायावती ने कहा था कि समाज में जाकर कहेंगी कि ‘कांशीराम ने मेरा रेप किया’. मायावती ने निजी स्वार्थ में सब कुछ किया. उसके भाइयों ने खूब साथ दिया. इसी भाई ने साथ दिया, इसी वजह से यह भाई प्यारा है.
(नोट – हम और हमारी टीम इस ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करते है)






















