Mahasamund

CG : शराब दुकान में 47 लाख का घोटाला, सेल्समैन पर आरोप, आबकारी विभाग ने कराई एफआईआर

महासमुंद : जोगीडीपा शराब दुकान में काम करने वाले 2 सेल्समैनों ने हिसाब किताब में गड़बड़ी कर 47 लाख का घोटाला कर दिया. गबन का मामला सामने आने के बाद आबकारी विभाग ने पटेवा पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पटेवा पुलिस अब गबन के आरोपों की जांच कर रही है.

जोगीडीपा शराब दुकान में 47 लाख का गबन

शराब दुकानों में बिक्री के पैसों का गबन किया जाना कोई नई बात नहीं है. इससे पहले भी गबन के कई आरोप दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों पर लग चुके हैं. ताजा घटनाक्रम पटेवा पुलिस स्टेशन के जोगीडीपा शराब दुकान का है. आबकारी विभाग की मानें तो दुकान में काम करने वाले 2 सेल्समैनों ने ही इस गबन को अंजाम दिया है. गबन की राशि 47 लाख है. पटेवा पुलिस ने 2 सेल्समैन को हिरासत में लेकर पूछताछ की है.

शासकीय राशि में हेरफेर

पटेवा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 1 जुलाई से 18 अगस्त 2025 तक दुकान में हुई बिक्री राशि में करीब 47 लाख 45 हजार रुपए की शासकीय राशि का गबन किया गया है. गबन की गई राशि लाखों में है लिहाजा पुलिस भी पूरी सख्ती से मामले की जांच में जुटी है.

What's your reaction?

Related Posts

CG News : 26 हजार से अधिक किसानों को नहीं मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि की राशि, अधिकारियों ने दिए ये निर्देश

महासमुंद : जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत कुल 1 लाख 30…

CG News : नेशनल हाईवे पर मौत बनकर फटा सिलेंडर, धू-धू कर जली पिकअप, देखें दिल दहला देने वाला मंजर का वीडियो

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल…

CG News : जिले में धान खरीदी में सख्ती, कलेक्टर के औचक निरीक्षण में दो अधिकारी निलंबित, FIR के निर्देश …. मचा हड़कंप

महासमुंद : महासमुंद जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त…

1 of 4