मध्य प्रदेश

आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सीधी : मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए उनके ससुराल पहुंच गया। इसके बाद जमकर बवाल हुआ। परिजनों ने युवक को पकड़कर बंधक बना लिया। फिलहाल घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला मड़वास थाने के लोहझर गांव का है। बताया जा रहा है कि युवक की शादीशुदा प्रेमिका इसी गांव में रहती है। उनकी शादी 10 साल पहले हुई थी और दो बच्चे भी है। बताया जा रहा है कि युवक कथित रूप से अपनी प्रेमिका से मिलने लोहझर गांव पहुंचा था। इसी दौरान परिवार के लोगों को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने युवक को पकड़ लिया।

इसके बाद उसे बंधक बनाए जाने और कथित तौर पर मारपीट किए जाने के दावे सामने आए हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया।

What's your reaction?

Related Posts

किन्नर अघोरी काली ने जलती चिता का मांस निकालकर खाया, श्मशान का वीडियो देखकर रह जाएंगे सन्न, देखिए वीडियो

उज्जैन : सावन के पवित्र महीने में बाबा महाकाल के भक्तों की भीड़ देखते ही बन रही…

‘गरीबों का पैसा खा रहे नेता और अधिकारी’… बीजेपी विधायक के बयान से मचा घमासान, देखे वायरल हो रहा वीडियो

दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह से भाजपा विधायक पूर्व मंत्री जयंत मलैया अपनी ही भाजपा…

1 of 39