दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह से भाजपा विधायक पूर्व मंत्री जयंत मलैया अपनी ही भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए सवाल खड़े कर रहे है। कलेक्ट्रेट सभागार की एक बैठक में उनका गुस्सा फुट पड़ा, इस दौरान उनके साइड में कलेक्टर भी मौजूद थे। मलैया की बात सुनकर सभी हैरान रह गए। वहीं अब बैठक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसके बाद प्रदेश में सियासी बवाल मच गया है।
भ्रष्टाचार को लेकर फूट पड़ा गुस्सा
वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि विधायक जयंत मलैया कहतें नजर आ रहे है कि प्रदेश में जनता का काम बिना पैसे के नहीं होता। नेता लोग, अधिकारी-कर्मचारी, पार्षद और नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी गरीबों का पैसा खा रहे हैं। बैठक में भ्रष्टाचार को लेकर उनका गुस्सा फूट पड़ा। उनका यह बयान अब इंटरनेट पर छा गया है।
गरीबों का पैसा खा रहे नेता और अधिकारी-कर्मचारी
बैठक के दौरान जयंत मलैया ने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार की सख्त जरूरत है। उन्होंने नेताओं और अधिकारियों की मिलीभगत पर नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि गरीबों के हक का पैसा खाया जा रहा है। उनके इस बयान से सियासी घमासान मच गया है।










































