Bilashpur

CG News : मटकी बांधते वक्त हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक

बिलासपुर : राजीव गांधी चौक के पास मटकी फोड़ कार्यक्रम की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मटकी बांधते समय एक युवक हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे में रेहान खान नाम का युवक करंट की चपेट में आया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसे उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि मटकी बांधते समय सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे या नहीं।

What's your reaction?

Related Posts

CG : भाजपा पार्षद और साथियों के साथ मारपीट भाजपा नेता ही ने दी थी पीड़ित की 25 लाख रुपए की सुपारी जानिए पूरा मामला

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से भाजपा पार्षद बंधु मौर्य और साथियों…

CG : इंस्टाग्राम पर दोस्ती तोड़ना पड़ा भारी छात्रा को एसिड अटैक और अपहरण की धमकी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोशल मीडिया पर दोस्ती खत्म करने को लेकर एक…

बिलासपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला : नगर पंचायत अध्यक्ष दामोदर दुबे की याचिका खारिज, पद से हटाने का आदेश बरकरार

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बिलाईगढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद…

High Court : मां की मौत के बाद किसे मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति? अविवाहित बेटी या सौतेला बेटा, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में बड़ा फैसला सुनाया…

1 of 44