Uttar Pradesh

पति को देती थी नींद की गोली.. फिर बॉयफ्रेंड को घर में बुलाकर करती थी सेक्स! खुली महिला की पोल तो परिजन भी रह गए दंग

झांसी : उत्तर प्रदेश के झांसी में एक नवविवाहित युवक ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि उसने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़ लिया था। इसी दौरान पत्नी ने उसके हाथ पकड़ लिए, जबकि कथित प्रेमी ने उसके साथ मारपीट करते हुए गला दबाने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को बचाया। अब पीड़ित ने जान का खतरा बताते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला झांसी के चिरगांव का है। पीड़ित के मुताबिक, उसकी शादी 24 जून को मध्य प्रदेश के भांडेर निवासी युवती से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। युवक का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी किसी अन्य युवक से बातचीत करती थी। आरोप है कि पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थी, ताकि वह सो जाए और इस दौरान वह अपने कथित प्रेमी से बातचीत कर सके।

पुलिस जांच में सामने आएगी सच्चाई

पीड़ित युवक के मुताबिक 23 अगस्त को पीड़ित के मामा का एक्सीडेंट हो गया था। वह पत्नी को घर पर छोड़कर झांसी मेडिकल कॉलेज गया था। दोपहर करीब 2 बजे वह वापस चिरगांव पहुंचा। मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। वह छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ। कमरे में पत्नी और एक युवक बेड पर मिले। उसने दोनों की फोटो और वीडियो मोबाइल में बना ली। इसी दौरान दोनों ने उसे पकड़कर धक्का दे दिया। उसने किसी तरह खुद को छुड़ाया और शोर मचाया। आसपास के लोग पहुंचे तो उसने 112 पर पुलिस को सूचना दी।

पति का आरोप है कि घटना के बाद पत्नी के पिता ने फोन कर उसे जान से मारने की धमकी दी। राजेश ने बातचीत की रिकॉर्डिंग होने का दावा किया है। उसने एसएसपी से पत्नी, उसके प्रेमी और ससुर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल राजेश की शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि नींद की गोलियां देने, जेवर प्रेमी को देने, प्रेम संबंध और धमकी से जुड़े आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

What's your reaction?

Related Posts

सरकारी शिक्षक का खौफनाक कांड, प्रेमिका ने लिए बीवी का किया कत्ल, सिर और पैर पर गड़ासे से किया वार

उतरप्रदेश:- फतेहपुर जिले में एक सरकारी टीचर की ऐसी करतूत सामने आयी जिसने सबको…

IPS Transfer : एक साथ हटाए गए 9 पुलिस अधीक्षक …. बलरामपुर के SP का भी तबादला, देर रात निकली लिस्ट तो मचा हड़कंप

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस ने महकमें में बड़ा फेरबदल सामने आया है। सरकार ने एक साथ…

होटल में हिंदू संगठन का छापा नाम बदलकर नाबालिग युवती को लाया मुस्लिम युवक कमरे में पकड़े जाने पर भारी बवाल

मेरठ : यूपी के मेरठ में हिंदू संगठन के लोगों ने एक होटल में छापा मारा. अंदर कमरे…

दिन भर बक्से में और रात होते ही साली के बिस्तर पर आ जाता था जीजा.. सुबह होते तक चलता था रोमांस, ऐसे हुआ खुलासा

जालौन:- उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने…

1 of 28