Jagdalpur

CG Crime : नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5 बेरोजगारों से 9 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर : जगदलपुर में होमगार्ड और फॉरेस्ट गार्ड के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5 बेरोजगार युवाओं से करीब 9 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवाओं से रकम ऐंठने के लिए उन्हें वर्दी भी देता था। पुलिस ने आरोपी कृष्ण कुमार वैष्णव को आड़ावाल से हिरासत में लिया है। उसके खिलाफ पहले से ही ठगी और मारपीट समेत 7 अपराध दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और लंबे समय से पुलिस की नजर में था। मामले में मावलीगुड़ा निवासी नीरबती कश्यप की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की थी। शिकायत में नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेने और युवाओं को वर्दी देने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में ठगी के शिकार अन्य लोगों और रकम के लेनदेन को लेकर भी जांच की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : SI विकेश चौहान को 15 साल की सजा, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और दूसरी शादी मामले में कोर्ट ने माना दोषी

जगदलपुर : बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और…

CG News : “तुम्हे ACB से पकड़वा दूंगा” रिटायर अफसर को ACB की धमकी देकर ठगे लाखों रुपये, पुलिस ने शातिर को पकड़ा

जगदलपुर : एसीबी से पकड़वाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले कारोबारी को गिरफ्तार…

CG – मानवता हुई शर्मसार : नाबालिग को पेड़ से बंधक बनाकर बेरहमी से की पिटाई जाने क्या है पूरा मामला ….

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना इलाके में एक घिनौनी घटना सामने…

CG : महतारी वंदन योजना की सूची से काटे गए हजारों महिलाओं के नाम, अपात्र हितग्राहियों से वापस लिए जा रहे रुपए

जगदलपुर : भाजपा सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना में अनियमितताओं का…

CG Breaking : 36 घंटे बाद मिली सब इंस्पेक्टर की डेड बॉडी, महाशिवरात्रि के दिन से थे गायब जाने कैसे हुआ हादसा

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से एक दुखद खबर सामने आई है। जगदलपुर में तैनात…

CG News : केंद्रीय जेल में महिला कैदी ने लगाई फांसी, सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, पहले भी जेल से फरार हो चुका है बंदी

जगदलपुर : केंद्रीय जेल जगदलपुर की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में…

CG News : छत्तीसगढ़ में बस मालिकों ने बढ़ाया किराया, परिवहन विभाग के आदेश से पहले खुद से कर दी 30 प्रतिशत की वृद्धि

जगदलपुर : पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का असर अब बस यात्रियों की जेब पर भी…

1 of 5