Korba

हरदी बाजार में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस – चुलेश्वर राठौर

हरदी बाजार : स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम हायर सेकेंडरी विद्यालय, हरदी बाजार में देश की आजादी का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, गरिमा एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि चुलेश्वर राठौर ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। राष्ट्रध्वज के शान से लहराते ही पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के जयघोष से गूंज उठा।

मुख्य अतिथि चुलेश्वर राठौर ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों एवं राष्ट्रनायकों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता हमें असंख्य वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान से प्राप्त हुई है। आज की पीढ़ी का दायित्व है कि वह राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को अक्षुण्ण रखते हुए विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।

समारोह में सांसद प्रतिनिधि एवं एसएमडीसी सदस्य गुलशन जायसवाल, एसएमडीसी सदस्य नवीन राठौर एवं पप्पू राठौर, हरसेन महंत, गगन यादव सहित विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य गणेश सिंह कंवर तथा शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विद्यालय की ओर से व्याख्याता बिमला राठौर, गायत्री राठौर, प्रमोद कुमार राठौर, यू.एल. डहरिया, अदिति उपाध्याय, माधुरी उपाध्याय, मल्लिका टंडन, रीता सिंह, प्रियंबा राजवाड़े, सहायक शिक्षक सी.आर. सिदार, नीलिमा पांडेय, व्यावसायिक शिक्षक भुवनेश्वर सिंह मरावी, सहायक ग्रेड-3 लता अनंत एवं फूलबाई यादव सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सुव्यवस्थित एवं प्रभावी संचालन अदिति उपाध्याय एवं नीलिमा पांडेय ने किया। समारोह में विद्यालय परिवार, शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों तथा गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। समारोह के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा तथा देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।

तिरंगा हमारी आन, बान और शान है।
जय हिंद! जय भारत! 🇮🇳

What's your reaction?

Related Posts

Korba : जिला पंचायत में तीन पदों पर भर्ती, कंप्यूटर प्रोग्रामर और कार्यक्रम अधिकारी के लिए विज्ञापन हुआ जारी

कोरबा : जिला पंचायत कोरबा ने विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन…

1 of 34