Uttar Pradesh

क्लिनिक में भतीजे ने कर दिया चाची के साथ कांड, इस हाल में मिली महिला, देखकर पति के भी उड़े होश

बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नगरा कस्बे में एक क्लीनिक संचालिका की हत्या के आरोप में उसके भतीजे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि खारी गांव में बहुजन समाज पार्टी के स्थानीय नेता सियाराम की पत्नी कंचन भारती (35) पिछले करीब एक वर्ष से नगरा कस्बे के गड़वार मोड़ पर क्लीनिक संचालित करती थीं। पुलिस ने बताया कि भारती को शाम को आमतौर पर कभी उनके पति सियाराम तो कभी भतीजा ओंकारेश्वर क्लीनिक से घर लेकर आते थे लेकिन मंगलवार देर शाम तक भारती के घर नहीं पहुंचने पर सियाराम उन्हें लेने क्लीनिक पहुंचे, जहां उन्होंने भारती का खून से लथपथ शव देखा।

क्या है पूरा मामला?

अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शुक्ला ने बताया कि सियाराम की तहरीर के आधार पर ओंकारेश्वर के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। शुक्ला के मुताबिक, सियाराम ने आरोप लगाया है कि उनके भतीजे ने लोहे की छड़ से प्रहार कर उनकी पत्नी की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी संजय मिश्र ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने ओंकारेश्वर को गिरफ्तार कर लिया है और प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि भारती की मौत सिर पर लोहे के पाइप से प्रहार किए जाने के कारण हुई।

What's your reaction?

Related Posts

कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल को सुनाई सजा-ए-मौत, पति की हत्या के बाद नीले ड्रम में छिपाया था शव

मेरठ : मेरठ के चर्चित ब्लू ड्रम हत्याकांड में आज मुस्कान और साहिल की सजा पर…

Breaking : मिल गई दो दिनों की छुट्टी, इस सोमवार को भी बंद रहेंगे स्कूल, आंगनवाड़ी, सरकारी दफ्तरों के कपाट, पढ़ें आदेश

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में छठ पूजा को देखते हुए स्थानीय अवकाश घोषित…

राज्य सरकार ने 38 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर, बदले गए कई जिलों के कलेक्टर और नगर आयुक्त, देखें लिस्ट

लखनऊ : राज्य सरकार ने उत्तरप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए ने बड़ा…

कम उम्र की लड़कियों से करता सेक्स …. बनाता था लाइव वीडियो, मोबाइल में मिले 20 से अधिक युवतियों का न्यूड वीडियो

कानपुर : यहां के निजी कैंटिन संचालक केशव उत्तम की करतूतें सामने आने के बाद पुलिस…

Crime News : बीजेपी नेता की हत्या, बदमाशों ने ईंट और पत्थर से कूचला सिर, जानें किस बात को लेकर हुआ था विवाद

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया हैं,…

Liquor Shop Close : बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, अवैध रूप से बेची तो होगी तगड़ी कार्रवाई, जानिए क्या है वजह?

कासगंज : उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक खंड के द्विवार्षिक चुनाव…

Road Accident : शादी समारोह से लौट रहे अनियंत्रित्र होकर नदी में गिरी कार, 5 लोगों की मौत, चालक गंभीर रूप घायल

लखीमपुर खीरी : जिले में तेज़ रफ्तार और अनियंत्रित कार ने दर्दनाक हादसा मचा दिया।…

1 of 31