Janjgir - Champa

मौत बनकर दौड़ी तेज रफ्तार कार, चपेट में आने से स्कूटी सवार भाई – बहन की गई जान

जांजगीर चांपा :- जिले के बलौदा थाना क्षेत्र से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। ग्राम जावलपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 21 वर्षीय खुशी और 34 वर्षीय विनोद कुमार के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि दोनों भाई-बहन दहकोनी से जावलपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान जावलपुर मेन रोड पर तेज रफ्तार और लापरवाही से कार चला रहे चालक ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। वहीं, हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : तालाब में नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, एक साल से लापता युवक के रूप में हुई पहचान

जांजगीर-चांपा : जिले के राहौद नगर पंचायत में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तालाब…

CG : इंस्टाग्राम पर युवती की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो पोस्ट कर मांगे 70 हजार रुपये, मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : सोशल मीडिया के जरिए युवती को बदनाम कर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह…

CG: अश्लील वीडियो देखने वाला हेडमास्टर निलंबित, भेजे गए जेल, स्कूल में पेंट उतारकर कर रहा था घिनौना काम…

जांजगीर-चाम्पा :- पामगढ़ पुलिस ने स्कूल में कपड़े उतारने वाले और छात्रा से छेड़छाड़…

CG : जहां प्रेमी ने दी जान, दो दिन बाद उसी पेड़ पर प्रेमिका भी फंदे से लटकी मिली … अधूरी मोहब्बत का दर्दनाक अंत

जांजगीर-चांपा : पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम धाराशिव से एक बेहद दर्दनाक मामला…

CG : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, फरार आरोपी पीयूष जायसवाल के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी

जांजगीर-चांपा : शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये…

1 of 15