Surajpur

CG: बस छूटने के बाद इंतजार कर रही महिला के साथ चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

सूरजपुर :- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक दर्दनाक और सिहरन पैदा करने वाली घटना सामने आई है। कोरिया जिले की रहने वाली एक महिला अपने रिश्तेदार के घर आई हुई थी। वापस घर लौटने के दौरान उसकी बस छूट गई। वह सड़क किनारे दूसरे वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी चार युवकों ने उसे अकेला पाकर निशाना बनाया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िता किसी तरह वहां से निकलने में सफल रही। वह कोरिया जिले पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने गई। चूंकि घटना सूरजपुर के चांदनी थाना क्षेत्र की थी, इसलिए प्रकरण सूरजपुर पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया।शिकायत मिलते ही चांदनी थाना पुलिस ने जांच शुरू की। चारों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : शादी का झांसा देकर कारोबारी ने किया शोषण, युवती ने तालाब में लगायी छलांग, कई बार संबंध बनाकर शादी से मुकरा

सूरजपुर : विश्रामपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम…

CG : गजब फर्जीवाड़ा – फर्जी आधार कार्ड से कोर्ट को किया गुमराह, आरोपियों की जमानत कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में न्यायालय को फर्जी दस्तावेजों के जरिए…

1 of 12