Uttar Pradesh

पति की शिकायत लेकर थाने पहुंची फरियादी महिला पर आया दरोगा का दिल घर आकर बुझाता रहा हवस की आग और फिर हुआ कुछ ऐसा कि ….

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली में एक महिला ने दारोगा पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में शिकायत मिलने के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने आरोपी दारोगा नरेश बाबू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच एसपी साउथ अंशिका वर्मा को सौंपी गई है।

पहुंची थी पति के खिलाफ FIR दर्ज कराने

पीड़िता, जो बारादरी थाना क्षेत्र की रहने वाली है, ने बताया कि वर्ष 2022 से उसका अपने पति के साथ विवाद चल रहा है और वह अलग रह रही है। वर्ष 2025 में वह पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने बारादरी थाने पहुंची थी। वहीं उसकी मुलाकात दारोगा नरेश बाबू से हुई। महिला का आरोप है कि दारोगा ने मदद का भरोसा देकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं। इसके बाद उसका घर आना-जाना शुरू कर दिया और प्रेम संबंध बना लिए। महिला का कहना है कि आरोपी उसे कई जगह घुमाने ले गया, होटलों में साथ रखा और शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए।

दरोगा निलंबित, जांच शुरू

पीड़िता का आरोप है कि अब दारोगा ने शादी करने से इनकार कर दिया है। इसके बाद उसने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अनुराग आर्य ने आरोपी दारोगा को निलंबित कर दिया है। साथ ही एसपी साउथ अंशिका वर्मा को पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

सरकारी शिक्षक का खौफनाक कांड, प्रेमिका ने लिए बीवी का किया कत्ल, सिर और पैर पर गड़ासे से किया वार

उतरप्रदेश:- फतेहपुर जिले में एक सरकारी टीचर की ऐसी करतूत सामने आयी जिसने सबको…

IPS Transfer : एक साथ हटाए गए 9 पुलिस अधीक्षक …. बलरामपुर के SP का भी तबादला, देर रात निकली लिस्ट तो मचा हड़कंप

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस ने महकमें में बड़ा फेरबदल सामने आया है। सरकार ने एक साथ…

होटल में हिंदू संगठन का छापा नाम बदलकर नाबालिग युवती को लाया मुस्लिम युवक कमरे में पकड़े जाने पर भारी बवाल

मेरठ : यूपी के मेरठ में हिंदू संगठन के लोगों ने एक होटल में छापा मारा. अंदर कमरे…

1 of 28