Balod

CG News : जमीन विवाद में भाजपा नेता पर मारपीट और गाली – गलौज का आरोप, होटल व्यवसायी की शिकायत पर FIR दर्ज

बालोद : अंबिकापुर में भाजपा विधायक द्वारा तहसीलदार से कथित अभद्रता का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बालोद जिले के दल्लीराजहरा से एक और विवाद सामने आ गया है। यहां भाजपा के जिला व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं राजहरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष गोविंद वाधवानी पर होटल व्यवसायी से मारपीट और राजस्व अधिकारियों के साथ अशोभनीय व्यवहार करने के आरोप लगे हैं। जानकारी के अनुसार, दल्लीराजहरा क्षेत्र में एक जमीन विवाद को लेकर चल रहे विवाद के बीच गोविंद वाधवानी मौके पर पहुंचे थे।

आरोप है कि इस दौरान उन्होंने एक होटल व्यवसायी के साथ धक्का-मुक्की की और उसे जमीन पर गिरा दिया। साथ ही मौके पर मौजूद राजस्व विभाग के अधिकारियों के प्रति भी अपशब्दों का इस्तेमाल किया। घटना से जुड़े कई वीडियो और सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में कथित तौर पर भाजपा नेता को विवाद के दौरान तीखी बहस, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पीड़ित होटल व्यवसायी ने घटना की शिकायत दल्लीराजहरा थाना में दर्ज कराई है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने गोविंद वाधवानी समेत चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर पुलिस अधीक्षक विकास पाटले ने बताया कि जमीन विवाद से जुड़े इस मामले में तीन अलग-अलग पक्षों द्वारा लिखित शिकायतें प्राप्त हुई थीं। शिकायतों के परीक्षण के बाद गोविंद वाधवानी सहित चार व्यक्तियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है और मामले को विवेचना में लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर भी तथ्य जुटाए जा रहे हैं। मामले ने क्षेत्र में राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : छात्र की संदिग्ध मौत, तीनों विधायकों ने न्यायिक जांच की मांग, 10वी के छात्र की फंदे पर लटकी मिली थी लाश

बालोद : डौंडी स्थित आदर्श एकलव्य आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में 10वीं कक्षा के…

CG Crime : परिवार गया था अंतिम संस्कार में, इधर चोरों ने कर दिया कांड, दिनदहाड़े लाखों के जेवर और कैश लेकर हुए फरार

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े एक सूने मकान को…

CG News : कुत्ते से सावधान चार साल के बच्चो को घर से बाहर से खींचकर ले गया, 17 जगह पर काट खाया, हालत गंभीर…

बालोद : जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिल्हाटीखुर्द में एक दिल…

CG Crime : दिल्ली गयी लड़की से किया रेप, फिर दोस्त को 60000 रुपये में बेचा, बीबी बताकर करता रहा हैवानियत, अब मिली 20 साल की जेल

बालोद : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर उसे 60 हजार रुपए में दूसरे व्यक्ति को बेचने…

1 of 8