Balod

CG Crime : मां को सोया देख बौखलाया बेटा, पीट पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

बालोद : जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के घोटिया गांव में स्वतंत्रता दिवस के दिन दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, आरोपी बेटा शराब के नशे में था। मां को सोता हुआ देखकर वह आवेश में आ गया और लकड़ी के पीढ़ा से उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम और पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों और घटनाक्रम को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : ईंट भट्ठे में हुआ दर्दनाक हादसा पानी टंकी में दबने से दो महिला मजदूरों की मौत, एक मासूम गंभीर घायल

बालोद : डौंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत चिखली में संचालित एक ईंट…

CG News : छात्र की संदिग्ध मौत, तीनों विधायकों ने न्यायिक जांच की मांग, 10वी के छात्र की फंदे पर लटकी मिली थी लाश

बालोद : डौंडी स्थित आदर्श एकलव्य आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में 10वीं कक्षा के…

CG Crime : परिवार गया था अंतिम संस्कार में, इधर चोरों ने कर दिया कांड, दिनदहाड़े लाखों के जेवर और कैश लेकर हुए फरार

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े एक सूने मकान को…

1 of 9