Balod

CG Crime : रॉन्ग नंबर से हुई पहचान … फिर नाबालिग को बुलाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बालोद : रॉन्ग नंबर के जरिए एक नाबालिग युवती से पहचान होने के बाद उसे अपने शहर ग्वालियर बुलाकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म करने के मामले में डौंडी पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अजय प्रजापति को उसके घर ग्वालियर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान नाबालिग युवती से रॉन्ग नंबर के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोप है कि आरोपी ने नाबालिग युवती को अपने शहर ग्वालियर बुलाया और वहां उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। घटना के बाद नाबालिग के परिजनों ने उसके लापता होने की रिपोर्ट डौंडी थाने में दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और नाबालिग से संबंधित जानकारी जुटाते हुए आरोपी युवक की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के ग्वालियर स्थित घर में होने की जानकारी मिली। इसके बाद डौंडी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय प्रजापति को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ में अब ‘संगवारी गुरुजी’ की भर्ती! जिले में सैकड़ों पदों के लिए मंगाए गए आवेदन, जानिए कब है अंतिम तिथि

बालोदः छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों में चिन्हांकित शासकीय…

CG Crime : परिवार गया था अंतिम संस्कार में, इधर चोरों ने कर दिया कांड, दिनदहाड़े लाखों के जेवर और कैश लेकर हुए फरार

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े एक सूने मकान को…

CG News : कुत्ते से सावधान चार साल के बच्चो को घर से बाहर से खींचकर ले गया, 17 जगह पर काट खाया, हालत गंभीर…

बालोद : जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिल्हाटीखुर्द में एक दिल…

1 of 7