Bilashpur

CG Crime : पत्नी से अवैध संबंध के शक में खौफनाक कत्ल युवक की आंखों में झोंकी मिर्च, पत्थर से सिर कुचलकर हत्या

बिलासपुर : जिले के कोटा थाना क्षेत्र में कथित अवैध संबंध के शक ने एक युवक की जान ले ली। पथर्रा गांव निवासी 27 वर्षीय निखिल गोस्वामी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पत्नी और निखिल के बीच संबंध होने के संदेह में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, निखिल गोस्वामी शहर के एक बार में बाउंसर के रूप में कार्यरत था। घटना के दिन वह अपने दोस्तों के साथ अमने मोड़ के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक पर सवार कुछ युवक वहां पहुंचे और उस पर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी भोला मानिकपुरी को अपनी पत्नी और निखिल के बीच अवैध संबंध होने का शक था। इसी शक के चलते उसने पहले निखिल की आंखों में लाल मिर्च पाउडर झोंक दिया। निखिल जब तक कुछ समझ पाता, आरोपियों ने भारी पत्थर से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। खून से लथपथ हालत में निखिल को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे अवैध संबंध का शक प्रमुख कारण माना जा रहा है।

हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। एएसपी मधुलिका सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। यह वारदात एक बार फिर दिखाती है कि संदेह और रिश्तों में अविश्वास किस तरह हिंसक अपराध का रूप ले सकता है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Viral Video : नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी चौक…

CG Railway : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया अचानक किया रद्द, जानिए क्या है वजह?

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण…

CG News : कुत्ते के काटने से बेटे की मौत, पिता ने हाईकोर्ट में मांगा 4 लाख मुआवजा; सरकार बोली – ऐसा कोई नियम नहीं

बिलासपुर : बिलासपुर हाईकोर्ट में एक पिता ने कुत्ते के काटने से बेटे की मौत होने…

1 of 33