Bilashpur

CG Viral Video : नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी चौक पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब वाहन चेकिंग के दौरान एक युवती ने जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी एक युवती को रोका गया जो शराब के नशे में पूरी तरह धुत थी। जैसे ही पुलिस जवानों ने उसे पूछताछ के लिए रोका, युवती अपना आपा खो बैठी और बीच सड़क पर हंगामा करना शुरू कर दिया।

नशे के सुरूर में चूर युवती ने न केवल राहगीरों का ध्यान अपनी ओर खींचा, बल्कि ऑन-ड्यूटी पुलिस जवानों के साथ बेहद बदतमीजी की और उनके काम में बाधा डालने की कोशिश की। काफी देर तक चले इस हंगामे और युवती की अश्लील हरकतों के बावजूद पुलिस ने धैर्य से काम लिया और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद सिविल लाइन पुलिस ने युवती के खिलाफ वैधानिक रुख अपनाते हुए सख्त चालानी कार्रवाई की है।

What's your reaction?

Related Posts

CG High Court : छुट्टी के दिन खुला हाईकोर्ट, छात्रहित में हाईकोर्ट ने लिया बड़ा फैसला, कॉलेजों में एडमिशन को लेकर ….

बिलासपुर : दिवाली की छुट्टियों के बीच छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने छात्रहित से जुड़ा एक…

CG News : होटल के बाहर देर रात बवाल, बिल को लेकर युवती और स्टाफ में विवाद; पुलिस के सामने भी चलता रहा हंगामा

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में देर रात एक होटल के बाहर उस वक्त अफरा-तफरी…

CG News : महिलाओं ने महतारी वंदन योजना से कटवाया अपना नाम, वापस लौटाए सरकार की ओर से दी गई राशि, जानिए क्यों

बिलासपुर : जिले में महतारी वंदन योजना के सत्यापन में गड़बड़ी सामने आई है। योजना…

1 of 43