मौसम

CG Weather Update : कई जिलों में येलो, ऑरेंज अलर्ट जारी, अगले 5 दिनों तक बारिश और आंधी-तूफान के आसार

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले पांच दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं, वज्रपात और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार बस्तर, कोंडागांव, धमतरी और गरियाबंद जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, धमतरी, गरियाबंद, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, सूरजपुर और कोरिया जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज आंधी, मेघगर्जन और वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

राजधानी रायपुर में 6 जून को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना है। शहर में गरज-चमक, अंधड़ और हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में अधिकतम तापमान लगभग 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। हालांकि आगामी दिनों में बारिश और बादलों की गतिविधियों के कारण कुछ क्षेत्रों में गर्मी से राहत मिल सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम सक्रिय रहेगा। इस दौरान एक-दो स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। हालांकि अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना फिलहाल नहीं है। प्रशासन ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Weather Update : प्रदेश के इन जिलों में चलेगी शीतलहर, तापमान में आएगी भारी गिरावट, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। राजधानी…

Weather Update : आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान के बीच होगी भारी बारिश मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

नई दल्ली : मार्च का लगभग आधा महीना ​निकल गया है और मार्च के शुरुआत में ही देश के…

Weather Update Today : कड़ाके के ठंड के बीच होगी ताबड़तोड़ बारिश, मौसम विभाग ने 22 नवंबर तक के लिए जताई संभावना

नई दिल्ली : भारत के लगभग सभी देश में बारिश की विदाई हो चुकी है। जिसके बाद गुलाबी…

1 of 4