Bilashpur

CG News : मंदिर में भीड़ का फायदा उठाकर ये काम कर रही थी शातिर महिला, CCTV में कैद हुई वारदात

बिलासपुर : नवरात्रि के दौरान रतनपुर स्थित महामाया मंदिर में बढ़ती भीड़ का फायदा उठाकर पॉकेटमारी करने वाली एक शातिर महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर की गई। जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला नवरात्रि के दौरान दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़ में शामिल होकर श्रद्धालुओं को निशाना बनाती थी। वह पहले भी दो पॉकेटमारी की घटनाओं को अंजाम दे चुकी थी, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर महिला की पहचान हुई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला का नाम गौरी बताया जा रहा है, जो अकलतरा क्षेत्र के पिपरसत्ती की रहने वाली है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उससे अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : सुनो! तुम्हारा भाई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार हो गया है …. फिर साइबर ठगों ने महिला से ऐठ लिये 49 हजार

बिलासपुर : साइबर ठगों ने एक व्यवसायी की बहन को भाई की गिरफ्तारी का झांसा देकर 49…

High Court : मां की मौत के बाद किसे मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति? अविवाहित बेटी या सौतेला बेटा, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में बड़ा फैसला सुनाया…

CG Crime : बाप ने अपने ही बेटी को किया प्रेग्नेंट, इस तरह मिटाता रहा हवस की भूख, अब कोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में कोर्ट ने बेटी से रेप के आरोपी पिता को कड़ी सजा सुनाई…

Cg Crime : पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत, साथी भी हमले का शिकार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : जिले के कोटा क्षेत्र के ग्राम करगी खुर्द में पुरानी रंजिश को लेकर…

CG Viral Video : नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी चौक…

1 of 36