Bilashpur

CG Railway : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया अचानक किया रद्द, जानिए क्या है वजह?

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने अचानक कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। 4 से 26 अप्रैल तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। गोंदिया स्टेशन पर प्रस्तावित मेंटेनेंस कार्य के चलते ये गाड़ियां प्रभावित रहेगी। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार इस अवधि में 14 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है, जबकि 7 ट्रेनें अपने निर्धारित गंतव्य से पहले ही समाप्त कर दी जाएंगी। इसके अलावा कुछ ट्रेनों के संचालन में आंशिक बदलाव भी किया गया है। बताया गया है कि गोंदिया रेलवे स्टेशन के लाइन नंबर-5 पर वॉशेबल एप्रन को हटाकर उसे बैलेस्टेड ट्रैक में परिवर्तित किया जाएगा। इस तकनीकी कार्य के कारण रेल यातायात को अस्थायी रूप से बाधित करना जरूरी हो गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह मेंटेनेंस कार्य ट्रैक की गुणवत्ता और सुरक्षा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जिससे भविष्य में ट्रेनों का संचालन अधिक सुचारु और सुरक्षित हो सके। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : महिलाओं ने महतारी वंदन योजना से कटवाया अपना नाम, वापस लौटाए सरकार की ओर से दी गई राशि, जानिए क्यों

बिलासपुर : जिले में महतारी वंदन योजना के सत्यापन में गड़बड़ी सामने आई है। योजना…

CG High Court : छुट्टी के दिन खुला हाईकोर्ट, छात्रहित में हाईकोर्ट ने लिया बड़ा फैसला, कॉलेजों में एडमिशन को लेकर ….

बिलासपुर : दिवाली की छुट्टियों के बीच छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने छात्रहित से जुड़ा एक…

1 of 43