नई दिल्ली

Bank Holiday : बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट! फटाफट निपटा लें जरूरी काम वीकेंड, हड़ताल और ईद समेत छुट्टियों की है लंबी लिस्ट

नई दिल्ली : अगर आपका कोई जरूरी काम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में है तो उसे जल्दी से पूरा कर लें। क्योंकि 23 मई से 28 मई 2026 के बीच बैंक की शाखाएं कई दिनों तक बंद रह सकती है। इसकी वजह वीकेंड, प्रस्तावित कर्मचारियों की हड़ताल और बकरीद की छुट्टियां है। इस दौरान बैंकिंग कामकाज प्रभावित हो सकता है।

वीकेंड की वजह से पहले दो दिन बंद

23 मई शनिवार और 24 मई रविवार होने के कारण देशभर में SBI शाखाएं बंद रहेंगी। यह सामान्य साप्ताहिक अवकाश होता है। जिसमें बैंकिंग सेवाएं ऑफलाइन उपलब्ध नहीं होतीं। हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के साथ रविवार को बैंक बंद रहते हैं। जिससे ग्राहकों को पहले ही दो दिन की दिक्कत हो सकती है।

25-26 मई को संभावित बैंक हड़ताल

इसके बाद 25 और 26 मई को SBI स्टाफ फेडरेशन ने दो दिन की हड़ताल का प्रस्ताव दिया है। कर्मचारियों की मांगों में नई भर्ती, NPS फंड मैनेजर चुनने का विकल्प और अन्य सेवा शर्तों में सुधार शामिल हैं। साथ ही आउटसोर्सिंग और प्रमोशन पॉलिसी जैसे मुद्दों पर भी कर्मचारी नाराज बताए जा रहे हैं। अगर हड़ताल होती है तो इन दो दिनों में बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो सकती हैं।

बकरीद के कारण छुट्टी

इसके बाद 27 और 28 मई को बकरीद (ईद-उल-अजहा) के चलते कई राज्यों में बैंक बंद रह सकते हैं। RBI के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां अलग-अलग तारीखों पर लागू होंगी। कुछ जगहों पर 27 मई और कुछ में 28 मई को बैंक बंद रहेंगे। जबकि जम्मू-कश्मीर में दोनों दिन अवकाश रहने की संभावना है।

डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू

हालांकि शाखाएं बंद रहेंगी लेकिन ग्राहकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस दौरान SBI की इंटरनेट बैंकिंग, UPI, मोबाइल बैंकिंग और ATM सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी। ग्राहक पैसे ट्रांसफर, बिल भुगतान और कैश निकासी जैसे काम आसानी से डिजिटल माध्यम से कर सकेंगे।

What's your reaction?

Related Posts

IPS Transfer Breaking : एक साथ 13 जिलों के SP को हटाया गया.. नए IPS अफसरों को तैनात करने का आदेश जारी, देखें लिस्ट

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही केंद्रीय चुनाव आयोग…

Gas Price Today : पेट्रोल-डीजल ही नहीं गैस भी हो गया महंगा, आम जनता को महंगाई का डबल डोज, जानिए अब गैस का कितना देना होगा

नई दिल्ली : केंद्र की मोदी सरकार ने आज देशवासियों को महंगाई का डबल डोज दिया है। …

Petrol Diesel Price Update : पेट्रोल और डीजल …. रुपए लीटर, अब भारत में बढ़े ईंधन के दाम, जानिए आपके शहर में आज क्या है रेट

नई दिल्ली : ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव अब भारत पर भी असर डाल रहा है। मध्य…

1 of 28