मध्य प्रदेश

पहले पति, फिर ससुर नवविवाहिता के साथ करते थे ऐसा काम, बाद में सास भी करने लगी ऐसी डिमांड, तंग आकर महिला ने उठा लिया खौफनाक कदम

बालाघाट : मध्य प्रदेश के बालाघाट ज़िले में दहेज की मांग ने एक नवविवाहिता की जान ले ली। नवेगांव की रहने वाली 26 वर्षीय प्रशांति उर्फ मोनिका की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच मृतका का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह ससुराल पक्ष की प्रताड़ना का जिक्र कर रही है। पुलिस इस वायरल वीडियो की जांच कर रही है।

10 अप्रैल को हुई थी मौत

जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल को प्रशांति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिला अस्पताल से सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में फांसी लगाकर मौत की बात सामने आई, लेकिन हालात संदिग्ध पाए गए। इसके बाद एफएसएल टीम ने ससुराल पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

मौत से पहले का वीडियो आया सामने

पुलिस जांच में सामने आया कि शादी के बाद से ही प्रशांति को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। मायके पक्ष के अनुसार, कई बार पैसे देने के बावजूद चार पहिया वाहन के लिए दबाव बनाया जाता रहा। वहीं, अब वायरल वीडियो में मृतका खुद सास-ससुर की प्रताड़ना का जिक्र करते हुए बेहद परेशान नजर आ रही है। फिलहाल पुलिस ने पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

What's your reaction?

Related Posts

Murdar – Susaid Case : महिला की हत्या, फिर पेड़ से लटकती मिली आरोपी लाश, हाथों में बंधी रस्सी ने खोला खौफनाक राज़

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले से हत्या के बाद आत्महत्या का सनसनीखेज मामला…

1 of 27