सोशल मीडिया

Viral Video : बीच सड़क पर पति-पत्नी ने एक दूसरे को बेरहमी से पीटा, बाइक रोककर तमाशा देखने लगे लोग, वायरल हुआ वीडियो

मुरैना : जिले के जौर से मारपीट का वीडियो सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले पति-पत्नी हैं और किसी बात को लेकर हुई बहस के बाद दोनों मारपीट पर उतारू हो गए। वहीं, पति-पत्नी को मारपीट करते देख आने-जाने वालों के वाहनों के पहिए थम गए, जिसके चलते लंबा जाम लग गया। फिलहाल मामले में शिकायत दर्ज किए जाने की जानकारी सामने नहीं आई है।

पति-पत्नी के बीच मारपीट

मिली जानकारी के अनुसार मामला जोरा थाने के पुराने बस स्टैंड के सामने का है, जहां पति-पत्नी के बीच मारपीट हो गई। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि पति बीच सड़क पर अपनी पत्नी को पीट रहा है। इतना ही नहीं एक बार ​मार खाने के बाद पत्नी भी पीछे नहीं रही और उसने भी चप्पल से पति की पिटाई कर दी। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने दोनों को शांत करवाने की कोशिश की, लेकिन दोनों एक दूसरे को मारने पर उतारू थे। पति-पत्नी की मारपीट के यातायात भी प्रभावित हुआ।

बीच सड़क पर क्यों हुआ विवाद

हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि पति-पत्नी के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था। लेकिन दोनों की मारपीट को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और इसी के चलते आज दोनों बीच सड़क पर ही भिड़ गए और सबके सामने एक दूसरे को पीटने लगे।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

पति-पत्नी की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, वायरल वीडियो पर लोग कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। फिलहाल पति-पत्नी की ओर से किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन मामले की जांच के बाद ही इस बात का खुलासा हो पाएगा कि आखिर ऐसी क्या नौबत आ गई कि पति-पत्नी बीच सड़क पर ही भिड़ गए।

What's your reaction?

Related Posts

रेड कार्पेट पर मशहूर एक्ट्रेस को फीमेल फैन ने अचानक किया Kiss! VIDEO वायरल होते ही मचा हंगामा

सेलिब्रिटीज और उनके फैंस के बीच अक्सर कई तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं, लेकिन…

Viral Video : तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी, एक दुल्हन तो 12 कक्षा की छात्रा, देखे वायरल वीडियो

अमरो​हा : शादियों का सीजन वैसे तो खत्म हो गया है, लेकिन शादी से जुड़ा एक वीडियो…

‘Hello Friends …’ कहकर PM मोदी ने जारी किया तीसरा VIDEO! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली : नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र…

चलती ट्रेन के AC कोच में मनाई गई सुहागरात? फर्स्ट क्लास केबिन को बना दिया लग्जरी हनीमून सूट, देखे Viral Video

नई दिल्ली : आमतौर पर शादी के बाद सुहागरात के लिए घर, होटल या रिजॉर्ट के कमरों को…

1 of 20