मौसम

CG Weather Update : प्रदेश में फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड, इन जिलों में चलेगी शीतलहर, जाने आपके इलाके के मौसम का हाल

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों की राहत में बाद एक बार फिर प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने के बाद उत्तर-पश्चिमोत्तर दिशा की सर्द हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। गुरूवार को एक बार फिर प्रदेश के कई जिलों में तापमान 5 डिग्री से निचे आ गया है। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश में शीतलहर चलने अनुमान जताया है। हालांकि इस दौरान तापमान में बहुत बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं होगा। मौसम विभाग ने मकर संक्रांति के बाद धीरे-धीरे सूर्य की तपिश बढ़ने से राहत मिल सकती है।

इन जिलों में फिर गिरेगा तापमान

मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, अंबिकापुर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और बेमेतरा जिले में शीतलहर चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, शीतलहर चलने से इन जिलों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

राजधानी में छाए रहेगा कोहरा

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, 16 जनवरी को रायपुर में सुबह के समय कोहरा छाए रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, इसके बाद इसमें 1 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी संभव है।

What's your reaction?

Related Posts

आज छत्तीसगढ़ में होगी ताबड़तोड़ बारिश कोरबा, रायपुर सहित कई जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD की चेतावनी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में आज से फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 19…

छत्तीसगढ़ में होगी ताबड़तोड़ बारिश, जानें किन जिलों में रहेगा खतरा? घर से निकलने से पहले पढ़ लें IMD की चेतावनी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर लगातार जारी है, राजधानी रायपुर सहित कई जिलों…

CG : मानसून की रफ्तार तेज, बिलासपुर के बाद कुसमी में भी 28 सेमी भारी बारिश, अगले 48 घंटे कोरबा सहित 23 जिलों में अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लो प्रेशर सिस्टम सक्रिय होने के कारण मानसूनी गतिविधियों…

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में चलेगी शीतलहर, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कैसा रहने वाला है आज मौसम का हाल, जानें

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल चुका है। ठंड ने पूरे प्रदेश को अपनी चपेट…

1 of 7