Uttar Pradesh

Sex Racket : स्पा सेंटर में 20 लड़कियों के साथ सिर्फ एक लड़का व्हाट्सएप से बुकिंग, फिर बंद कमरों में ऐसी ‘सर्विस’, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान

मेरठ : मेरठ शहर में अनधिकृत रूप से चल रहे स्पा सेंटरों के खिलाफ पुलिस ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए चौकाने वाला सच उजागर किया। मसाज और रिलैक्सेशन के नाम पर संचालित इन स्पा सेंटरों में चार स्थानों पर छापेमारी की गई जिसमें 20 लड़कियों के साथ एक युवक को हिरासत में लिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया कि लड़कियों को अलग-अलग जगहों से मेरठ बुलाया गया था और यह पूरा नेटवर्क ऑनलाइन संपर्क और लोकेशन के जरिए संचालित हो रहा था।

छापे में 20 लड़कियों संग एक युवक पकड़ा गया

जानकारी के अनुसार, इन स्पा सेंटरों की बुकिंग पारंपरिक तरीके से नहीं होती थी। ग्राहक सीधे सेंटर पर नहीं पहुंचते थे बल्कि व्हाट्सएप और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से संपर्क किया जाता था। इसके बाद ग्राहक से लोकेशन मांगी जाती थी या उन्हें सेंटर की लोकेशन भेजी जाती थी। इस तरीके न केवल गोपनीयता बनाए रखी बल्कि कानून से बचने का रास्ता भी तैयार किया। मंगलवार को चार अलग-अलग पुलिस टीमों ने शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित स्पा सेंटरों पर समानांतर छापेमारी की। अचानक हुई कार्रवाई से सेंटरों में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने मौके से 20 युवतियों और एक युवक को हिरासत में लिया। छापेमारी के दौरान पुलिस को स्पा सेंटरों से रजिस्टर, मोबाइल फोन और डिजिटल उपकरण जब्त हुए। प्रारंभिक जांच में इन मोबाइल फोन से ऑनलाइन बुकिंग और गतिविधियों से जुड़े साक्ष्य मिले हैं। कुछ फोन में ऐसे फोटो और चैट भी पाए गए हैं जो सेंटरों में हो रही गतिविधियों की ओर इशारा करते हैं।

स्पा सेंटर में क्या चल रहा था?

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये स्पा सेंटर कौन संचालित कर रहा था, क्या यह किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा थे, लड़कियों को किसी दबाव या लालच में शामिल किया गया या वे स्वेच्छा से वहां थीं, चारों स्पा सेंटरों के खिलाफ अनधिकृत संचालन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 20 लड़कियों के साथ केवल एक युवक का होना भी चौंकाने वाला है। यह संभावना जताई जा रही है कि लड़कियों को अलग-अलग स्थानों से बुलाकर स्पा सेंटर की ‘सर्विस’ में शामिल किया गया। जांच जारी है और सभी पहलुओं की गहराई से पड़ताल की जा रही है, ताकि किसी भी मानव तस्करी या जबरन काम कराने के मामले को उजागर किया जा सके।

What's your reaction?

Related Posts

श्री कृष्ण की नगरी में ईद के दिन मचा बवाल, गौ – तस्करों ने की गौ – सेवक का किया ये हाल, फिर जो हुआ…

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा से ईद के दिन एक सनसनीखेज और तनावपूर्ण घटना सामने…

पति काम के लिए पत्नी को किया मना गुस्से में लाल हुई महिला, सीधे 112 डायल कर बुला ली पुलिस, जानिए फिर क्या हुआ

बस्ती : महिलाओं को सम्मान दिलाने और उनके खिलाफ ससुराल में होने वाले अत्याचार को…

Breaking News : मासूम से दरिंदगी करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर, 7 साल के बच्चे की रेप के बाद की थी हत्या

हरदोई : उत्तर प्रदेश के हरदोई में इंसानियत को शर्मसार करने वाले मामले का बुधवार…

1 of 22