सोशल मीडिया

Viral Video : हनुमान मंदिर के बाद दुर्गा मंदिर पहुंचा कुत्ता, लगातार लगा रहा मूर्ति की परिक्रमा, भारी संख्या में जुटे लोग देखे वायरल वीडियो

बिजनौर में एक प्राचीन हनुमान मंदिर में आज सुबह से ही एक कुत्ता परिक्रमा लगा रहा था। कई घंटों तक हनुमान मूर्ति की परिक्रमा लगाने के बाद अपने आप हनुमान मूर्ति को छोड़ दुर्गा माता के मंदिर पहुंच गया। यह कुत्ता यहां पर भी लगातार दुर्गा मूर्ति की परिक्रमा लग रहा है। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए हैं।

ईश्वर का चमत्कार समझकर दान पुण्य कर रहे लोग

आपको बता दें कि यह हैरान करने वाला मामला नगीना तहसील के गांव नंदपुर खुर्द का है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर की टीम भी मौके पर पहुंची थी। तमाम लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच रही है और ईश्वर का चमत्कार समझकर दान पुण्य कर रही है। गौरतलब है कि बिजनौर जनपद से एक ऐसा दृश्य सामने आया है, जिसने लोगों को हैरानी में डाल दिया है और आस्था व रहस्य के बीच चर्चा का विषय बन गया है। नगीना तहसील के गांव नंदपुर स्थित एक प्राचीन हनुमान मंदिर में तड़के सुबह करीब 4 बजे से एक कुत्ता लगातार कई घंटों तक हनुमान जी की मूर्ति की परिक्रमा करता नजर आया। इस अनोखी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

प्रतिमा के चारों ओर घूमकर परिक्रमा लगाता रहा कुत्ता

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, कुत्ता बिना रुके और बिना थके मंदिर में मौजूद हनुमान जी की प्रतिमा के चारों ओर घूमकर परिक्रमा लगाता रहा। खास बात यह रही कि इतने लंबे समय तक परिक्रमा करने के दौरान कुत्ते ने न तो कुछ खाया और न ही पानी पिया। सुबह-सुबह मंदिर पहुंचे श्रद्धालु यह दृश्य देखकर चौंक गए, तो किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गया। वीडियो वायरल होने के बाद नंदपुर गांव में लोगों की आवाजाही अचानक बढ़ गई। आसपास के गांवों और दूर-दराज क्षेत्रों से भी लोग इस दृश्य को देखने मंदिर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में ऐसा अद्भुत नज़ारा पहले कभी नहीं देखा। कुछ लोग इसे धार्मिक संकेत मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे एक रहस्यमयी प्राकृतिक व्यवहार के रूप में देख रहे हैं।

रोते हुए नजर आया कुत्ता

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, परिक्रमा कर रहे कुत्ते के ऊपर कुछ समय के लिए एक कबूतर भी बैठा हुआ था, जो उसके साथ मंदिर की परिक्रमा करता दिखा। अचानक कबूतर की मौत हो जाने के बाद कुत्ता कुछ देर के लिए रुक गया और रोता हुआ नजर आया। कुछ समय बाद उसने फिर से परिक्रमा शुरू कर दी, जिससे वहां मौजूद लोग और अधिक भावुक हो गए।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी लेकर भीड़ को नियंत्रित किया और शांति बनाए रखने की अपील की नगीना–बढ़ापुर मार्ग पर स्थित यह प्राचीन हनुमान मंदिर फिलहाल बिजनौर का सबसे चर्चित स्थल बन चुका है, जहां लोग इस अनोखी घटना को अपनी आंखों से देखने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं।

What's your reaction?

Related Posts

Palash Smriti Wedding : क्या पलाश ने स्मृति मंधाना को दिया धोखा? जानिए क्या है पूरी सच्चाई वायरल हुआ स्क्रीनशॉट

नई दिल्ली : महिला टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर…

Viral Video : मंदिर में कपल की अश्लील हरकत, कुर्सी पर सेक्स करते हुए आए नजर, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

गुना : गुना से ताज़ा खबर है कि बीसभुजा माता मंदिर में एक कपल द्वारा की गई अश्लील…

1 of 17