Jagdalpur

CG Road Accident : भीषण सड़क हादसा, तीन की मौके पर मौत, चार गंभीर घायल

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बस्तर जिले के दरभा थाना क्षेत्र अंतर्गत झीरम घाट में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा नेशनल हाईवे-30 पर हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रामीण एक पिकअप वाहन में सवार होकर पखनार बाजार जा रहे थे। जैसे ही पिकअप झीरम घाट के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक का ब्रेक अचानक फेल हो गया। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक ने पिकअप को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पिकअप में सवार ग्रामीणों में से तीन लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं चार अन्य ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल दरभा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

ड्राइवर वाहन में फंसा, रेस्क्यू जारी

इस हादसे में ट्रक चालक वाहन के भीतर बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलने पर पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और चालक को बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए गए। क्रेन और कटर की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने और चालक को सुरक्षित बाहर निकालने का कार्य जारी है।

ब्रेक फेल होना हादसे की बड़ी वजह

बस्तर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग ने बताया कि सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच यह हादसा हुआ। ट्रक और पिकअप दोनों वाहन एक ही दिशा में आ रहे थे। इसी दौरान ट्रक का ब्रेक फेल हो गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर पिकअप से जा टकराया। हादसे की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

नेशनल हाईवे पर लगा लंबा जाम

हादसे के कारण नेशनल हाईवे-30 पर लंबा जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस द्वारा ट्रैफिक को नियंत्रित करने और वैकल्पिक व्यवस्था बनाने का प्रयास किया गया। क्रेन की सहायता से फंसे हुए वाहनों को सड़क से हटाने के बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य किया जा रहा है।

खतरनाक है झीरम घाट का यह हिस्सा

गौरतलब है कि झीरम घाट क्षेत्र कांगेर वैली नेशनल पार्क के अंतर्गत आता है। यह इलाका पहाड़ी और घाटी वाला होने के साथ-साथ सिंगल लेन सड़क है। नेशनल पार्क क्षेत्र होने के कारण यहां सड़क का चौड़ीकरण नहीं किया गया है। संकरी सड़क, मोड़ और भारी वाहनों की आवाजाही के चलते इस मार्ग पर आए दिन जाम और सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : SI विकेश चौहान को 15 साल की सजा, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और दूसरी शादी मामले में कोर्ट ने माना दोषी

जगदलपुर : बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और…

CG Crime : प्रेमी को घर बुलाकर प्रेमिका ने चाकू से किया हमला, पत्थर से सिर कुचलने के बाद कुएं में फेंका, मौत

जगदलपुर : सोशल मीडिया में लगातार घटनाएं देखने को मिल रही हैं कि आये दिन लड़कियाँ…

CG News : “तुम्हे ACB से पकड़वा दूंगा” रिटायर अफसर को ACB की धमकी देकर ठगे लाखों रुपये, पुलिस ने शातिर को पकड़ा

जगदलपुर : एसीबी से पकड़वाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले कारोबारी को गिरफ्तार…

CG Breaking : 36 घंटे बाद मिली सब इंस्पेक्टर की डेड बॉडी, महाशिवरात्रि के दिन से थे गायब जाने कैसे हुआ हादसा

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से एक दुखद खबर सामने आई है। जगदलपुर में तैनात…

CG – मानवता हुई शर्मसार : नाबालिग को पेड़ से बंधक बनाकर बेरहमी से की पिटाई जाने क्या है पूरा मामला ….

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना इलाके में एक घिनौनी घटना सामने…

CG News : केंद्रीय जेल में महिला कैदी ने लगाई फांसी, सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, पहले भी जेल से फरार हो चुका है बंदी

जगदलपुर : केंद्रीय जेल जगदलपुर की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में…

CG : महतारी वंदन योजना की सूची से काटे गए हजारों महिलाओं के नाम, अपात्र हितग्राहियों से वापस लिए जा रहे रुपए

जगदलपुर : भाजपा सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना में अनियमितताओं का…

CG News : छत्तीसगढ़ में बस मालिकों ने बढ़ाया किराया, परिवहन विभाग के आदेश से पहले खुद से कर दी 30 प्रतिशत की वृद्धि

जगदलपुर : पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का असर अब बस यात्रियों की जेब पर भी…

1 of 5